Tuesday, June 16, 2026
HomeLatest NewsPhagwara में सड़क हादसा: तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को मारी टक्कर,...

Phagwara में सड़क हादसा: तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, 1 की मौत

पंजाब के फगवाड़ा के पास शुक्रवार देर रात एक तेज रफ्तार वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिसमें एक युवक की मौत हो गई।

पंजाब के फगवाड़ा के पास शुक्रवार देर रात एक तेज रफ्तार वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिसमें एक युवक की मौत हो गई। जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान साहिल अरोड़ा मूल निवासी(लखनऊ) के रूप में हुई जो जालंधर में रहता था।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने शनिवार को यहां बताया कि यह हादसा उस समय हुआ जब दोनों युवक मोटरसाइकिल से लुधियाना जा रहे थे, रास्ते में एक तेज रफ्तार वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

घायल मनु को स्थानीय सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ धारा 304ए, 279 भारतीय दंड संहिता के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments