पंत की बहन की शादी में कौन-कौन क्रिकेटर पहुंचा?
पंत की बहन की शादी वो महफिल बन सकती है जहां भारतीय क्रिकेट के 3 बड़े चेहरे- धोनी, रोहित और विराट- एक ही जगह पर खड़े दिख सकते हैं. इनके अलावा जो क्रिकेटर्स शादी के लिए मसूरी पहुंच चुके हैं उनमें सुरेश रैना, पृथ्वी शॉ, नीतीश राणा जैसे बड़े नाम हैं. वहीं ऐसे और जिनके पहुंचने की अभी संभावना है उनमें शुभमन गिल और पंत के कुछ दूसरे क्रिकेट साथी हो सकते हैं.
रैना और शॉ ने तस्वीरें की शेयर
ऋषभ पंत की बहन साक्षी की शादी के लिए मसूरी पहुंचे क्रिकेटरों ने अंदर की तस्वीरें भी पोस्ट करनी शुरू कर दी है. रैना ने इंस्टाग्राम पर धोनी और उनकी पत्नी के अपनी फैमिली की तस्वीर पोस्ट की. वहीं पृथ्वी शॉ ने इंस्टा स्टोरी में धोनी, रैना और उनकी फैमिली के साथ फोटो शेयर की.
लड़की के भाई के साथ धोनी का धांसू डांस
शादी में पहुंचे धोनी का डांस भी जबरदस्त वायरल हो रहा है. उन्होंने दमादम मस्त कलंदर गाने पर अपने डांस का जलवा बिखेरा, जिसमें रैना और खुद लड़की के भाई यानी ऋषभ पंत ने भी अच्छा साथ दिया.
खैर अभी तो पार्टी शुरू हुई है. जैसी की खबर है अगर रोहित-विराट भी इस समारोह का हिस्सा बनते हैं तो फिर जश्न और जोर का मनेगा और उसके वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होंगे.