Monday, June 15, 2026
HomeLatest NewsBSF ने बीते 9 सप्ताह के दौरान अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर 33 किलोग्राम...

BSF ने बीते 9 सप्ताह के दौरान अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर 33 किलोग्राम मादक पदार्थ किए जब्त

सीमा सुरक्षा बल ने इस वर्ष के पहले 9 सप्ताह के दौरान पंजाब में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर लगभग 33 किलोग्राम मादक पदार्थ जब्त किए हैं।

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने इस वर्ष के पहले 9 सप्ताह के दौरान पंजाब में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर लगभग 33 किलोग्राम मादक पदार्थ जब्त किए हैं। 45 ड्रोनों को निष्क्रिय किया है। बीएसएफ सूत्रों ने बताया कि इसके अलावा, इस वर्ष अब तक सीमा के आसपास पिस्तौल और बंदूक सहित 19 अवैध हथियार बरामद किए गए हैं।

तस्करी में संलिप्त संदिग्ध 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पिछले वर्ष सीमा सुरक्षा बल ने पंजाब में सीमा पर 283 किलोग्राम हैरोइन जब्त की थी। 294 ड्रोन को निष्क्रि य किया था, जो 2023 में 107 ड्रोन से काफी अधिक है।

इसके अतिरिक्त, चार पाकिस्तानी घुसपैठियों को मार गिराया गया तथा 30 पाकिस्तानी नागरिकों सहित 161 भारतीय तस्करों को सीमा से गिरफ्तार किया गया। बीएसएफ अधिकारियों के अनुसार, इस वर्ष एक दिन में सबसे बड़ी बरामदगी 16 जनवरी को हुई, जब विभिन्न अभियानों में 9.1 किलोग्राम हैरोइन बरामद की गई। इस वर्ष की सबसे बड़ी बरामदगी अमृतसर सैक्टर में 8.56 किलोग्राम की हुई।

इस वर्ष अब तक की अन्य प्रमुख बरामदगियां 16 फरवरी को अमृतसर, फिरोजपुर और तरनतारन सैक्टरों से 4.3 किलोग्राम मादक पदार्थ तथा 4 जनवरी को अमृतसर और गुरदासपुर क्षेत्रों से 3.2 किलोग्राम मादक पदार्थ की बरामदगी रही हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments