Monday, June 15, 2026
HomeLatest NewsAkal Takht के Jathedar को हटाना सिखों के लिए काला दिन :...

Akal Takht के Jathedar को हटाना सिखों के लिए काला दिन : Gyani Harpreet Singh

 अकाल तख्त के पूर्व कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी  हरप्रीत सिंह ने शुक्रवार को की गई अकाल तख्त और तख्त श्री केसगढ़ साहिब के जत्थेदारों की बर्खास्तगी की कड़ी निंदा की

अकाल तख्त के पूर्व कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी  हरप्रीत सिंह ने शुक्रवार को की गई अकाल तख्त और तख्त श्री केसगढ़ साहिब के जत्थेदारों की बर्खास्तगी की कड़ी निंदा की और इसे सिख समुदाय के लिए काला दिन बताया।
ज्ञानी हरप्रीत सिंह का समर्थन करते हुए कई नेताओं ने अकाल तख्त के जत्थेदार की बर्खास्तगी की आलोचना की। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी  (SGPC) ने शुक्रवार को ज्ञनी रघबीर सिंह को अकाल तख्त के जत्थेदार के पद से हटा दिया और कहा कि बढ़ती चुनौतियों के मद्देनजर उनके नेतृत्व को पंथ (सिख समुदाय) का मार्गदर्शन करने में अपर्याप्त माना गया है।
SGPC ने कुलदीप सिंह गड़गज को अकाल तख्त का कार्यवाहक जत्थेदार नियुक्त किया है। उन्हें तख्त केसगढ़ साहिब का जत्थेदार भी नियुक्त किया गया है।ज्ञानी रघबीर सिंह स्वर्ण मंदिर के मुख्य ग्रंथी का कार्यभार संभालते रहेंगे। इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा, ‘‘सिख समुदाय, पंथिक संस्थाओं और सभी के लिए आज का दिन काला दिन है।’’
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments