Thursday, May 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeLatest NewsVirender Sehwag पर टूटा मुसीबतों का पहाड़, छोटा भाई हुआ गिरफ्तार, इस...

Virender Sehwag पर टूटा मुसीबतों का पहाड़, छोटा भाई हुआ गिरफ्तार, इस मामले में भगोड़ा करार

Virender Sehwag के भाई को Police ने गिरफ्तार कर लिया है.

भारत के विस्फोटक ओपनर रहे वीरेंद्र सहवाग पर मुसीबतों का पहाड़ टूटा है. दरअसल, उनके छोटे भाई विनोद सहवाग को चंडीगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. कोर्ट की ओर से भगोड़ा करार दिए जाने के बाद सहवाग के भाई को चंडीगढ़ की मनीमाजरा थाना की पुलिस ने अरेस्ट किय है. विनोद सहवाग को चेक बाउंस मामले में अदालत में पेश नहीं होने के चलते भगोड़ा घोषित किया गया था.

क्या है पूरा मामला?

वीरेंद्र सहवाग के भाई विनोद सहवाग के खिलाफ 7 करोड़ रुपए के चेक बाउंस का मामला अदालत में चल रहा है. उन्हें इसी मामले में कोर्ट में पेश होना था. मगर उनके पेश नहीं होने के चलते कोर्ट ने उन्हें भगोड़ा घोषित कर दिया. कोर्ट की तरफ से भगोड़ा बताते ही पुलिस ने विनोद सहवाग को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया. अदालत में पेशी के बाद विनोद सहवाग को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. विनोद सहवाग के वकील ने जमानत याचिका लगाई है, जिस पर जल्द सुनवाई होगी.

Virender Sehwag का छोटा भाई विनोद

विनोद सहवाग, भारत के दिग्गज क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग के छोटे भाई बताए जाते हैं. वीरेंद्र सहवाग चार भाई-बहन हैं. दोनों बहनें उनसे बड़ी हैं. वहीं भाई विनोद उनसे छोटे हैं, जो कि अभी पुलिस की गिरफ्त में हैं.

Virender Sehwag ने 14 साल खेला इंटरनेशनल क्रिकेट

वीरेंद्र सहवाग भारतीय क्रिकेट के दमदार ओपनर में एक रहे हैं. उनकी बल्लेबाजी इतनी विस्फोटक थी कि विरोधी गेंदबाज थर्र-थर्र कांपते थे. 1999 में इंटरनेशनल डेब्यू करने के बाद से वीरेंद्र सहवाग ने अगले 14 साल भारत के लिए लगातार क्रिकेट खेला. उन्होंने तीनों ही फॉर्मेट में भारत का प्रतिनिधित्व किया और उसमें अपनी छाप छोड़ी.

374 इंटरनेशनल मैच में 17000 से ज्यादा रन ठोके

पाकिस्तान के खिलाफ इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले वीरेंद्र सहवाग ने अपने करियर में 17000 से ज्यादा रन बनाए हैं. 14 साल के अपने करियर में उन्होंने 104 टेस्ट, 251 वनडे और 19 T20 मुकाबले खेले. टेस्ट में उन्होंने 8586 रन बनाए तो वनडे में भी उनके बनाए रनों की संख्या लगभग इतनी ही रही. वनडे में सहवाग ने 8273 रन जड़े. T20 इंटरनेशनल में वीरेंद्र सहवाग के 394 रन हैं.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments