Punjab सरकार द्वारा राजस्व विभाग में बड़े स्तर पर हलचल की जा रही है।
पहले सरकार के आदेश का पालन नहीं करने वाले तहसीलदारों को निलंबित किया गया था और फिर विभाग में बड़े स्तर पर तबादले किए गए।
इसके बाद अब जालंधर के डिप्टी कमिश्नर की ओर से 5 कानूनगो को सब रजिस्ट्रार के पद पर तैनात किया गया है। जालंधर के डिप्टी कमिश्नर द्वारा जारी आदेशों के मुताबिक मनमोहन सिंह, अनविंदर सिंह, हुसन लाल, नरेश कुमार और वरिंदर कुमार को जालंधर-1, जालंधर-2 नकोदर, फिल्लौर पर शाहकोट के सब-रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है।


