सदन में अमेरिका से डिपोर्ट हुए पंजाबी युवकों का मुद्दा उठाया गया।
पंजाब विधानसभा की कार्यवाही के आखिरी दिन सदन में अमेरिका से डिपोर्ट हुए पंजाबी युवकों का मुद्दा उठाया गया। इस बारे में बोलते हुए विधायक अशोक पराशर पप्पी ने कहा कि पंजाब सरकार डिपोर्ट हुए नौजवानों के लिए बड़ा प्रयास कर रही है। उन्होंने एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि जो 12 घरों के नौजवान डिपोर्ट होकर आए है, उन्हें वे अपनी तरफ से 50-50 हजार रुपए देंगे।





