Sunday, June 14, 2026
HomeLatest Newsडर सबको लगता है, गला सबका सूखता है...एक ही कुएं में गिरे...

डर सबको लगता है, गला सबका सूखता है…एक ही कुएं में गिरे बाघ और जंगली सूअर

वन विभाग के वन जीव से संबंधित वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते है।

जंगली सूअर का शिकार का पीछा करते समय एक बाघ कुएं में गिर गया। दोनों एक ही कुएं में गिरे लेकिन जब बाघ को लगा कि उसकी जान खतरे में है तो उसने सूअर का शिकार करना भूल गया। वह सूअर के साथ कई घंटे कुंए में पड़ा रहा लेकिन उस सूअर का शिकार नहीं किया जिसकी वजह से वह कुंए में गिर गया था।
सूअर का पीछा करते हुए कुएं में गिरा बाघ
जानकारी के अनुसार, पेंच टाइगर रिजर्व के बफर जोन में एक हैरतगंज घटना सामने आई है। एक बाघ और जंगली सूअर एक ही कुएं में गिरने की खबर फैलने से लोगों में चर्चा का विषय रहा। वन विभाग में बड़ी मशक्कत के बाद दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नागपुर और मध्य प्रदेश के बॉर्डर पर सिवनी में एक बाघ शिकार पर निकला था। जंगली सूअर को देखते ही बाघ ने उसका पीछा किया।
ग्रामीणों ने दी वन विभाग को सूचना
शिकार का पीछा करते हुए बाघ और सूअर दोनों कुएं में गिर गए। सुबह गांव के लोगों ने खेत में बने हुए कुएं में जंगली जानवर को तैरता देखा तो वन विभाग को सूचना दी गई।  इसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पानी में गिरे बाघ और जंगली सूअर को क्रेन और खाट की मदद से रेस्क्यू कर लिया गया। यह पूरा इलाका पेंच टाइगर रिजर्व के बफर जोन में आता है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments