Tuesday, April 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeLatest News10, 20 रुपये के सिक्कों को लेकर RBI का बड़ा Update

10, 20 रुपये के सिक्कों को लेकर RBI का बड़ा Update

10, 20 रुपये के सिक्कों और नोटों के बंद हो जाने की खबरें मिल रही हैं।

अकसर सोशल मीडिया पर ऐसे कई पोस्ट और वीडियो वायरल हो जाती हैं जिससे लोग चिंता में पड़ जाते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर कुछ ऐसे ही पोस्ट और वीडियोज वायरल हो रहे हैं जिसमें कहा जा रहा है कि केंद्र सरकार जल्द ही 10, 20 रुपये के सिक्कों और नोटों को बंद कर देगी।
जानकारी के अनुसार वायरल हो रही इन खबरों को लेकर आर.बी.आई. (RBI) ने स्पष्टीकरण दिया है। RBI का कहना है कि ऐसी कोई भी खबर पर लोग भरोसा न करें। ये सारी खबरें सरासर झूठी और बेबूनियाद हैं। न तो 10, 20 रुपये के सिक्के बंद होंगे और न ही 10, 20 रुपये के नोटों की छपाई रूकेगी। इतना ही नहीं जरूरत पड़ने पर नए नोट भी छापे जाएंगे।
अधिकारियों ने लोगों से न घबराने और उन पर विश्वास न करने की अपील की है। वहीं ऐसी पोस्टों को बिना सच्चाई जाने आगे वायरल न करने की भी अपील की है ताकि बाकी लोगों तक गलत मैसेज न पहुंचे।
बता दें कि इससे पहले भी 500 और 200 के नोटों के बंद होने के बारे में सोशल मीडिया पर काफी पोस्ट और वीडियोज वायरल हुए थे। RBI की लोगों से अपील है कि वे ऐसी किसी भी पोस्ट, मैसेज और वीडियो पर विश्वास न करें।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments