एक बार फिर गैंगस्टर के निशाने पर पंजाबी सिंगर आ चुके हैं।
इस बार प्रेम ढिल्लों के घर पर गैंगस्टर्स ने फायरिंग की है। बताया जा रहा है कि कनाडा के ब्रैंपटन में प्रेम ढिल्लों के घर के बाहर गैंगस्टरों ने हमलवारों से अंधाधुंध गोलियां चलवाई हैं।
इस हमले की जिम्मेदारी कुख्यात गैंगस्टर गुरजंट जंट्टा ने ली है। उसने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी शेयर की है। जिसमें उसने लिखा कि आज जो प्रेम ढिल्लों के घर के बाहर गोलियां चलाई गई हैं वह मैंने चलवाई हैं। मैंने इसे बार-बार टाला, पर यह नहीं टला।
सबसे पहले यह सिद्धू मूसेवाले के साथ आगे आया और उसके साथ साइन किया। फिर इसने सिद्धू को जग्गू भगवानपुरिया से धमका कर अपना कॉन्ट्रैक्ट तुड़वाया। इसने सिद्धू की मौत का मजाक भी उड़ाया और उसकी सहानुभूति के लिए गाना बनाया।



