Sunday, August 30, 2026
HomeLatest Newsआकाशदीप ने Dr. Ambedkar की प्रतिमा के नीचे जलाया था तिरंगा, बठिंडा...

आकाशदीप ने Dr. Ambedkar की प्रतिमा के नीचे जलाया था तिरंगा, बठिंडा में भी जलाने की थी साजिश

स्थानीय अदालत ने डा. आंबेडकर की प्रतिमा का अपमान करने वाले आरोपी आकाशदीप सिंह का रिमांड 5 दिन के लिए बढ़ा दिया है।

स्थानीय अदालत ने डा. आंबेडकर की प्रतिमा का अपमान करने वाले आरोपी आकाशदीप सिंह का रिमांड 5 दिन के लिए बढ़ा दिया है। आकाशदीप का शुक्रवार को रिमांड खत्म हो गया था।
पुलिस ने अदालत में बताया कि आकाशदीप ने ने एक झंडा बठिंडा में जलाना था, जिसे अभी रिकवर किया जाना है। दलित समाज की तरफ से कोर्ट में पहुंचे वकील अनिल कुमार चीमा ने जानकारी दी कि पुलिस ने अभी आरोपी से एक झंडा बरामद करना है।
जिसे वह बठिंडा में जलाने वाला था। शुरु आती जांच में सामने आया है कि आरोपी के लिंक दुबई से जुड़े हैं। दुबई में ही उसका ब्रेनवॉश किया गया था। उसे पंजाब में माहौल खराब करने के लिए भेजा गया था। आरोपी ने 26 जनवरी के दिन डा. आंबेडकर (Dr. Ambedkar) की प्रतिमा के नीचे पहले तिरंगा जलाया था। उसके बाद प्रतिमा का अपमान किया था। एसीपी सैंट्रल जसपाल सिंह ने बताया कि आरोपी आकाशदीप से एक फोन बरामद किया गया है।
उसे फॉरैंसिक जांच के लिए भेजा गया है। उसकी रिपोर्ट से सामने आएगा कि आरोपी किस-किस से बात करता था। वहीं, आरोपी से संबंधित सभी लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया जा रहा है। वहीं, डा. अंबेडकर (Dr. Ambedkar) की प्रतिमा का अपमान करने वाले आरोपी की नई वीडियो सामने आई है।
प्रतिमा स्थल के सामने स्थित बिल्डिंग में लगे सीसीटीवी में साफ पता चला कि आरोपी अपने साथ बोतल में ज्वलनशील पदार्थ लाया था। जिसके साथ उसने संविधान के प्रतिरूप को जलाने का प्रयास किया। दुबई में हुआ ब्रेनवॉश, पंजाब का माहौल खराब करने के लिए भेजा; अदालत ने आरोपी का 5 दिन का रिमांड बढ़ाया
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Google search engine
Google search engine

Most Popular