Thursday, August 27, 2026
HomeLatest NewsVirat Kohli ने स्पिनरों के खिलाफ फ्रंट फुट शॉट्स व फुटवर्क पर...

Virat Kohli ने स्पिनरों के खिलाफ फ्रंट फुट शॉट्स व फुटवर्क पर दिया ध्यान

दिल्ली बनाम रेलवे रणजी ट्रॉफी लीग मैच को टीवी और लाइव स्ट्रीमिंग के लिए शुरुआती प्रसारण कार्यक्रम में तब तक शामिल नहीं किया गया था

दिल्ली बनाम रेलवे रणजी ट्रॉफी लीग मैच को टीवी और लाइव स्ट्रीमिंग के लिए शुरुआती प्रसारण कार्यक्रम में तब तक शामिल नहीं किया गया था, जब तक कि विराट कोहली की भागीदारी की पुष्टि नहीं हो गई।
वीरवार को अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले मैच में कोहली की भागीदारी की खबर ने आयोजन स्थल पर हलचल मचा दी है। बुधवार शाम तक, कैमरा क्रू स्टेडियम के भीतर अपना प्रसारण सैटअप पूरा कर लेंगे। इसके अलावा दिल्ली और जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) दर्शकों के लिए मुफ्त पीने के पानी की सुविधा प्रदान कर रहा है और अगले 4 दिनों के लिए उत्तर और पुराने क्लब हाऊस स्टैंड उपलब्ध कराए हैं।
दर्शकों के लिए गेट 16 और संभावित रूप से नंबर 6 को खोलना कोहली की घरेलू रैड-बॉल क्रिकेट में वापसी के प्रभाव को अच्छी तरह से दर्शाता है। मंगलवार की तरह ही कोहली ने पहले बल्ले से अभ्यास किया।
हल्की धूप में कोहली ने अभ्यास पिच पर 16 गज की दूरी से फैंके गए थ्रोडाऊन का सामना करके दिन के लिए अपने बल्लेबाजी अभ्यास की शुरुआत की। इस सत्र में कोहली ने अपने रक्षात्मक और आक्रामक शॉट्स की हरकतों का मिश्रण किया।
कोहली ने शुरुआती ध्यान बैकफुट पर गेंदों को खेलने पर था, फिर वापस फ्रंटफुट पर आ गए। उनके नैट सत्र का सबसे शानदार समय तब आया जब उन्होंने शिवम और अन्य नैट गेंदबाजों के खिलाफ अपने पैरों का अच्छा इस्तेमाल किया, खासकर लॉफ्टेड शॉट्स के साथ। कोहली को लंबे बाएं हाथ के स्पिनर प्रखर ने हराया, जो राजस्थान से हैं। ?
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Google search engine
Google search engine

Most Popular