Sunday, August 30, 2026
HomeLatest NewsChandigarh मेयर चुनाव में बीजेपी की जीत, Harpreet Kaur Babla ...

Chandigarh मेयर चुनाव में बीजेपी की जीत, Harpreet Kaur Babla बनीं मेयर

Chandigarh मेयर चुनाव में बीजेपी की जीत हो गई है।

केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ में मेयर चुनाव में के नतीजे सामने आ गए हैं। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने बाजी मार ली है।
भाजपा की उम्मीदवार हरप्रीत कौर बबला चुनाव जीतकर चंडीगढ़ की मेयर बन गई हैं। जानकारी के मुताबिक, मेयर चुनाव में भाजपा उम्मीदवार को 19 वोट मिले। क्रॉस वोटिंग के चलते हरप्रीत कौर बबला मेयर चुनी गईं है।
किस पार्टी के कितने सांसद थे?
चंडीगढ़ में महापौर, वरिष्ठ उप महापौर और उप महापौर के पदों के लिए चुनाव आज 30 जनवरी को होना तय था। चंडीगढ़ नगर निगम में भाजपा सदस्यों की संख्या 16 हो गई थी।
नगर निगम में कांग्रेस के पार्षदों की संख्या 6 और आम आदमी पार्टी के पार्षदों की संख्या 13 थी। इसके अलावा चंडीगढ़ के सांसद मनीष तिवारी को भी नगर निगम के पदेन सदस्य के तौर पर मतदान करने का अधिकार प्राप्त था। आप और कांग्रेस, गठबंधन के तहत मेयर का चुनाव लड़ा था।
सुप्रीम कोर्ट ने नियुक्त किया था पर्यवेक्षक
पिछली बार चुनाव में हुए विवाद को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव के लिए पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय की पूर्व न्यायाधीश (सेवानिवृत्त) जयश्री ठाकुर को चंडीगढ़ मेयर चुनाव के लिए स्वतंत्र पर्यवेक्षक नियुक्त किया था। कोर्ट ने मेयर चुनाव की कार्यवाही पर्यवेक्षक की उपस्थिति में करने को कहा था और साथ ही चुनाव की वीडियोग्राफी करने को भी कहा था।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Google search engine
Google search engine

Most Popular