अर्शदीप को टी20 फॉर्मेट में 100 विकेट पूरे करने के लिए सिर्फ तीन विकेट की जरूरत है. सबसे तेज 100 टी20 विकेट लेने का रिकॉर्ड फिलहाल हारिस रऊफ के नाम है, जिन्होंने 71 मैचों में यह उपलब्धि हासिल की थी. अर्शदीप ने अभी तक 61 मैच खेले हैं, यानी उनके पास हारिस रऊफ को पीछे छोड़ने के लिए 10 टी20 मैच और हैं।
सबसे तेज टी20I 100 विकेट
अगर अर्शदीप तीन विकेट और ले लेते हैं, तो वह सभी गेंदबाजों में तीसरे सबसे तेज 100 टी20 विकेट लेने वाले गेंदबाज बन जाएंगे. राशिद खान ने 53 मैचों में सबसे तेज 100 टी20 विकेट लिए हैं. नेपाल के संदीप लामिछाने ने 54 मैचों में यह उपलब्धि हासिल की थी. वानिंदु हसरंगा फिलहाल 63 मैचों में 100 विकेट लेकर तीसरे स्थान पर हैं।