Sunday, August 30, 2026
HomeLatest Newsअमित शाह ने लॉन्‍च किया BJP का संकल्‍प पत्र 3.0, 50 हजार...

अमित शाह ने लॉन्‍च किया BJP का संकल्‍प पत्र 3.0, 50 हजार सरकारी नौकरी और महाभारत कॉरिडोर का वादा

दिल्‍ली में चुनावी सरगर्मी के बीच केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के सीनियर लीडर अमित शाह ने बीजेपी का संकल्‍प पत्र-3.0 लॉन्‍च किया।

देश की राजधानी दिल्‍ली में विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही दिन बाकी हैं. ऐसे में सभी राजनीतिक दल जनता को लुभाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रहे हैं. तमाम पार्टियों के दिग्‍गज नेता और स्‍टार प्रचारक वोटर्स तक अपने एजेंडे को पहुंचाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं।
बीजेपी के सीनियर लीडर और देश के गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को बीजेपी का संकल्‍प पत्र-3.0 लॉन्‍च किया. बीजेपी ने चुनावी घोषणा पत्र को संकल्‍प पत्र का नाम दिया है. इस मौके पर अमित शाह ने अरविंद केजरीवाल को आड़े हाथ लिया. बीजेपी नेता ने कहा कि उन्‍होंने अपनी जिंदगी में अरविंद केजरीवाल जैसा झूठा आदमी नहीं देखा. बीजेपी ने संकल्‍प पत्र के तीसरे पार्ट में दिल्‍लीवालों के लिए 50 हजार सरकारी नौकरी और दिल्‍ली में महाभारत कॉरिडोर बनाने का वादा किया गया है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Google search engine
Google search engine

Most Popular