Thursday, June 18, 2026
HomeLatest NewsSubhas Chandra Bose Jayanti 2025: युवाओं के मन में आज भी जिंदा...

Subhas Chandra Bose Jayanti 2025: युवाओं के मन में आज भी जिंदा हैं ‘बोस के विचार’

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती को पूरा देश पराक्रम दिवस के तौर पर मनाता है। 

23 जनवरी 2025 को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 128वीं जयंती मनाई जा रही है। देश में इस दिन को पराक्रम दिवस के तौर पर मनाया जाता है। बोस के विचार आज भी युवाओं के मन में जिंदा हैं। तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा जैसे स्लोगन के साथ उन्होंने देश को आजाद कराने में अहम भूमिका निभाई। आज भी उनके विचार और स्लोगन लोगों के मन में जोश भर देते हैं। सुभाष चंद्र बोस की जयंती के खास मौके पर उनके कुछ विचार पढ़िए।

सुभाष चंद्र बोस ही थे जिन्होंने आजादी के लिए युवाओं को जोश भर दिया था। उनके लिए नारे देशभर में फैल गए थे। इसमें तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा और दिल्ली चलो का नारा सबसे लोकप्रिय हुआ।

सफलता हमेशा असफलता के स्तंभ पर खड़ी होती है।
इसलिए किसी को भी असफलता से घबराना नहीं चाहिए।

Subhash Chandra Bose

अपनी ताकत पर भरोसा करो, उधार की ताकत तुम्हारे लिए घातक है।

राजनीतिक सौदेबाजी का रहस्य यह है कि आप वास्तव में जो हैं, उससे अधिक मजबूत दिखना है।

जो सैनिक हमेशा अपने राष्ट्र के प्रति वफादार रहते हैं, जो हमेशा अपने जीवन का बलिदान देने के लिए तैयार रहते हैं, वे अजेय हैं।

Subhash Chandra Bose

उच्च विचारों से कमजोरियां दूर होती हैं। हमें हमेशा उच्च विचार पैदा करते रहना चाहिए।

यह हमारा कर्तव्य है कि हम अपनी आजादी की कीमत अपने खून से चुकाएं।

Subhash Chandra Bose

एक व्यक्ति एक विचार के लिए मर सकता है, लेकिन वह विचार, उसकी मृत्यु के बाद एक हजार जन्मों में अवतरित होगा।

Subhash Chandra Bose

इसके अलावा सुभाष चंद्र बोस का नारा तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा, आज भी लोगों में जोश भर देता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments