Saturday, April 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeLatest NewsBollywood के मशहूर निर्देशक Ram Gopal Varma को तीन महीने...

Bollywood के मशहूर निर्देशक Ram Gopal Varma को तीन महीने की सजा

बॉलीवुड के जाने-माने फिल्ममेकर और निर्देशक राम गोपाल वर्मा को तीन महीने की जेल की सजा सुनाई गई है।

बॉलीवुड के जाने-माने फिल्ममेकर और निर्देशक राम गोपाल वर्मा इन दिनों अपनी फिल्म सत्या की री-रिलीज को लेकर सुर्खियों में हैं. हालांकि, अब उनके लिए एक सात साल पुराना मामला मुसीबत बन गया है।
राम गोपाल वर्मा को तीन महीने की जेल की सजा सुनाई गई है. फिल्ममेकर को 2018 के एक फिल्म के चेक बाउंस मामले में ये सजा सुनाई गई है. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।
अपने विवादों से भरे बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले राम रोपाल वर्मा पर साल 2018 की ‘श्री’ नाम की फिल्म के मामले में केस दर्ज किया गया था
21 जनवरी को फिल्ममेकर को अदालत में सुनवाई के लिए बुलाया गया था लेकिन वो सुनवाई के दौरान कोर्ट में पेश नहीं हुए
कोर्ट ने मुआवजे के तौर पर 3.72 लाख रुपये देने का भी निर्देश दिया है. अदालत ने उन पर नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट की धारा 138 के तहत आरोप लगाया है

राम गोपाल वर्मा को देना होगा मुआवजा

इस मामले की सुनवाई पिछले सात साल से हो रही थी. अंधेरी मेजिस्ट्रेट कोर्ट ने राम गोपाल वर्मा के खिलाफ गैर जमानती वॉरेंट जारी किया है
कोर्ट ने कहा कि “फैसले के दिन आरोपी की अनुपस्थिति में उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया जाना चाहिए और उसे संबंधित पुलिस स्टेशन से गिरफ्तार किया जाना चाहिए”. इसके अलावा उन्हें शिकायतकर्ता को तीन महीने के अंदर तीन लाख 72 हजार रुपये भी मुआवजे के तौर पर देने होंगे

आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं निर्देशक

अगर राम गोपाल वर्मा ये मुआवजा तीन महीने में नहीं दे पाते तो उन्हें जेल जाना पड़ सकता है. श्री के मालिक महेशचंद्र मिश्र चेक बाउंस होने के मामले में ये केस दर्ज करवाया था. ये मामला राम गोपाल वर्मा की फर्म से जुड़ा है
इस कंपनी के तहत उन्होंने ‘सत्या’, ‘रंगीला’, ‘कंपनी’, ‘सरकार’ जैसी फिल्में बनाईं थीं. राम गोपाल वर्मा ने पिछले काफी वक्त से कोई भी फिल्म नहीं बनाई है. खबरों के मुताबिक, उनकी आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments