Saturday, April 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeLatest NewsJammu में हुए हत्याकांड को लेकर बड़ा खुलासा, Punjab से जुड़ रहे...

Jammu में हुए हत्याकांड को लेकर बड़ा खुलासा, Punjab से जुड़ रहे तार

Jammu के मशहूर ज्यूल चौक में सुमित जंडियाल उर्फ गटारू की उसके विरोधी गैंग द्वारा हत्या कर दी गई।

बता दें कि सुमित खुद गटारू गैंग का सरगना था। इस केस की जांच में जम्मू पुलिस जुट गई है और आरोपियों को पकड़ने की कोशिशों में लग गई है। वहीं पुलिस को इस केस के तार पंजाब से जुड़ते दिखाई दे रहे हैं।
जानकारी के अनुसार इस केस की जांच करते हुए जम्मू पुलिस के हाथ कुछ सुराग लगे हैं। ये सुराग इस हत्याकांड को पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के साथ जोड़ते हैं। वहीं पुलिस को यह भी पता चला है कि सांबा और जम्मू जिले में कई गैंगस्टर आजकल लॉरेंस बिश्नोई के संपर्क में हैं। शायद यह लॉरेंस का ही असर है कि जम्मू के गैंगस्टरों के हौंसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वे सरेआम किसी को भी मौत के घाट उतार रहे हैं।
Moosewala की तरह सुमित को भी हमले की थी आशंका
सूत्र बताते हैं कि सुमित को भी सिद्धू मूसेवाला की तरह ही हमले की आशंका हो गई थी। इसी के चलते वह विजयपुर छोड़कर जम्मू में शांति से छिपकर अपने परिवार के साथ रह रहा था। बता दें कि जिस तरह पंजाब में सिद्धू मूसेवाला की हत्या की गई थी ठीक उसी तरह सुमित को भी बीच सड़क गोलियां मारकर मौत के घाट उतारा गया था।
आरोपियों ने हत्या से पहले की रेकी
सूत्रों के अनुसार हत्या की आशंका के चलते सुमित अपने परिवार के साथ जम्मू शिफ्ट हो गया था। ऐसे में आरोपियों ने कई दिनों तक उसकी रेकी की। और फिर मौका मिलते ही उस पर अंधाधुंध गोलियां बरसाके उसे मौत की नींद सुला दिया। बता दें कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या से पहले भी कई बार उसके घर के आसपास रेकी की गई थी और मौका मिलते ही उसकी हत्या कर दी गई।
समय-समय पर मिल रही थी Update
जानकारी के अनुसार जैसे ही सुमित अपने जम्मू स्थित घर से निकला तो उसके हर पल की अपडेट आरोपियों को दी जा रही थी। आरोपियों को सुमित की सारी सूचना थी कि वह किस समय कहां पहुंचा है। इस बात से अंदेशा लगाया जा रहा है कि इस हत्याकांड में 2 से अधिक आरोपी शामिल हो सकते हैं।
Jammu में गैंगवार बढ़ने की संभावना
जिस तरह सुमित की विरोधी गैंग द्वारा बीच सड़क पर हत्या की गई उसके बाद जम्मू में गैंगवार बढ़ने की संभावनाएं बढ़ गई हैं। अंदेशा लगाया जा रहा है कि गटारू गैंग के मैंबर सुमित की हत्या का बदला लेने के लिए खौफ गैंग के सदस्यों पर हमला कर सकते हैं।
मुस्तैद हुई Jammu Police
वहीं गैंगवार की संभावना को बढ़ता देख जम्मू पुलिस भी मुस्तैद हो गई है। उन्होंने सुमित की हत्या करने वाले आरोपियों को पकड़ने में जुट गई है। बता दें कि खौफ गैंग के सरगना का नाम अबू जाट है जो कि कुछ समय से जेल में बंद है। पुलिस खौफ गैंग के सदस्यों को पकड़कर उनसे इस केस पर पूछताछ कर सकती है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments