दिल्ली-NCR में कड़ाके की ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
आज सुबह कोल्ड वेव ने अपना असर दिखाया, जिससे राजधानी समेत आसपास के इलाकों में सूखी ठंड का अनुभव हुआ। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 22 और 23 जनवरी को दिल्ली-NCR में बारिश होने का यलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग की वैज्ञानिक डॉ. सोमा सेन रॉय के अनुसार, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के सक्रिय होने से उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। IMD ने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में अगले 5 दिनों तक बर्फबारी और बारिश की संभावना जताई है। वहीं, देश के मैदानी इलाकों में भी 22 और 23 जनवरी को गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
दिल्ली-NCR का मौसम: राजधानी में रविवार को अधिकतम तापमान 26.1°C और न्यूनतम तापमान 9.2°C दर्ज किया गया। आज 20 जनवरी को सुबह का न्यूनतम तापमान 12.05°C और दिन का अधिकतम तापमान 24.35°C रहने की संभावना है। अगले 24 घंटों में हवा की गति 46 किमी प्रति घंटा तक रह सकती है। 22 और 23 जनवरी को बारिश से तापमान में वृद्धि और कोहरे में कमी होने की उम्मीद है।
उत्तर भारत में कैसा रहेगा मौसम?
-
हिमाचल प्रदेश: बर्फबारी और बारिश का सिलसिला 21 से 23 जनवरी तक जारी रहेगा। निचले इलाकों में शीतलहर चलेगी।
-
जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर, डोडा और गुलमर्ग में भारी बर्फबारी का अलर्ट। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 4.1°C और गुलमर्ग में -1.6°C दर्ज हुआ।
-
पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश: इन राज्यों में 22 और 23 जनवरी को बारिश और बिजली गिरने की संभावना है।
अन्य राज्यों का हाल:
-
तमिलनाडु और पुडुचेरी: भारी बारिश का अनुमान। तटीय क्षेत्रों में तेज हवाओं और बिजली गिरने की संभावना है।
-
पूर्वोत्तर भारत: असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में घना कोहरा छाएगा।


