Saturday, April 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeLatest NewsJalandhar में PSPCL के 2 कर्मचारी गिरफ्तार, मामला जान रह जाएंगे हैरान

Jalandhar में PSPCL के 2 कर्मचारी गिरफ्तार, मामला जान रह जाएंगे हैरान

भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस एक्शन जारी है।

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने कार्रवाई करते हुए भोगपुर में जूनियर इंजीनियर और लाइनमैन को 5 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है। उक्त इंजीनियर पी.एस.पी.सी.एल. भोगपुर में तैनात बताए जा रहे हैं जिसकी पहचान जूनियर इंजीनियर मनजीत सिंह और लाइनमैन हरजीत सिंह के रूप में हुई है।
जालंधर रेंज विजीलेंस ने कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जल्द ही रिमांड पर लिया जाएगा। यह उक्त कार्रवाई मकसूदां के सुदर्शन पार्क एरिया के रहने वाले सुमीत वधवा द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर की गई है। शिकायतकर्ता सुमीत ने बताया कि  दोनों आरोपियों ने उसके घर में पुराना मीटर हटाने और नया मीटर लगाने के बदले में रिश्वत की मांग की। वहीं जांच दौरान सामने आया कि लाइनमैन यू.पी.आई. पेमेंट के जरिए 5000 रुपए पहले ही ले चुका था और बाकी 5000 रुपए की मांग कर रहा था।
वही विजिलेंस अधिकारियों ने कहा कि जब उनके पास शिकायत पहुंची तो उन्हें जाल बिछाकर सरकारी गवाहों की मौजूदगी में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के खिलाफ जालंधर रेंज में भ्रष्टाचार निवारण एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। बता दें कि आरोपी पहली किस्त ले चुके थे और दूसरी किस्त लेने आए तो वह बिछाए जाल में फंस गए।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments