Saturday, June 13, 2026
HomeLatest NewsAnganwadi में होगा Punjab की जेल की महिला कैदियों के बच्चों का...

Anganwadi में होगा Punjab की जेल की महिला कैदियों के बच्चों का दाखिला; कैबिनेट मंत्री ने किया ऐलान

Punjab की कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि राज्य के जेलों में बंद महिला कैदियों के बच्चों का दाखिला आंगनवाड़ी केंद्रों में करवाया जाएगा।

 पंजाब की भगवंत मान सरकार द्वारा एक बड़ी ही सराहनीय पहल की शुरुआत की जा रही है। दरअसल, पंजाब सरकार द्वारा राज्य के जेलों में बंद महिला कैदियों के बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए उनका दाखिला आंगनवाड़ी केंद्रों में करवाया जाएगा।
इससे इन बच्चों को सरकार की तरफ से पौष्टिक भोजन और प्राथमिक शिक्षा दी जाएगी। इस बात की घोषणा पंजाब की सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने की है। उन्होंने फरीदकोट जेल के दौरे के दौरान इसका ऐलान किया है।

आंगनवाड़ी में होगा महिला कैदियों के बच्चों का दाखिला

कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने फरीदकोट की मॉडर्न सेंट्रल जेल का दौरा करने हुए वहां की महिला कैदियों से बातचीत की। साथ ही उनकी बुनियादी जरूरतों का आकलन किया। इस दौरान उन्होंने पंजाब सरकार महिला कैदियों और उनके बच्चों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।
इसी के तहत महिला कैदियों के बच्चों का आंगनवाड़ी केंद्रों में दाखिला किया जाएगा। इससे बच्चों को आंगनवाड़ी के पूरक पोषण कार्यक्रम और प्रारंभिक शिक्षा का लाभ मिलेगा। मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्र में महिला कैदियों के बच्चों को पौष्टिक भोजन और बुनियादी शिक्षा प्रदान करके उनके समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

महिला कैदियों का हो रहा कौशल विकास

इसके अलावा मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने जेल में महिला कैदियों को कौशल विकास का मौका दिया। ताकि वह आत्मनिर्भर बने और जेल से बाहर आने के बाद खुद अपनी अजीवका कमाएं। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने महिला कैदियों को सशक्त बनाने के लिए जेल में एक सिलाई केंद्र का भी उद्घाटन किया। इसके अलावा जेल में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं ने उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments