Monday, August 17, 2026
HomeLatest NewsAir India में ड्रग टेस्ट पर सख्ती, दो और पायलट जांच के...

Air India में ड्रग टेस्ट पर सख्ती, दो और पायलट जांच के घेरे में

नई दिल्ली: एयर इंडिया ने उड़ान सुरक्षा को लेकर निगरानी और कड़ी कर दी है। इसी क्रम में ड्रग टेस्ट के दौरान दो और पायलटों की रिपोर्ट संदिग्ध मिलने के बाद उन्हें फिलहाल उड़ान संचालन से अलग कर दिया गया है। अंतिम जांच रिपोर्ट आने तक दोनों पायलट किसी भी फ्लाइट की जिम्मेदारी नहीं संभालेंगे।

जानकारी के मुताबिक, एयरलाइन ने हाल ही में सभी पायलटों के लिए विशेष ड्रग स्क्रीनिंग अभियान शुरू किया है। अब तक 300 से ज्यादा पायलटों की जांच की जा चुकी है। जिन मामलों में शुरुआती रिपोर्ट में गड़बड़ी सामने आती है, उनमें पुष्टि के लिए अतिरिक्त परीक्षण किए जाते हैं।

यह कदम फुकेत-दिल्ली उड़ान AI2379 से जुड़े मामले के बाद उठाया गया है। उस घटना के बाद एयरलाइन ने सुरक्षा मानकों की समीक्षा करते हुए ड्रग टेस्ट प्रक्रिया को और सख्त बना दिया था।

सूत्रों का कहना है कि दोनों पायलटों की अंतिम रिपोर्ट जल्द आने की उम्मीद है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। एयर इंडिया ने दोहराया है कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और सुरक्षा नियमों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

RELATED ARTICLES
Google search engine
Google search engine

Most Popular