Wednesday, October 7, 2026
HomeLatest Newsपीपीएस अधिकारी लखबीर सिंह सेवा में बहाल, डीजीपी के समक्ष रिपोर्ट करने...

पीपीएस अधिकारी लखबीर सिंह सेवा में बहाल, डीजीपी के समक्ष रिपोर्ट करने के निर्देश |

चंडीगढ़:

पंजाब सरकार के गृह मामले विभाग (Department of Home Affairs) ने एक महत्वपूर्ण आदेश जारी करते हुए पीपीएस (PPS) अधिकारी श्री लखबीर सिंह को दोबारा सेवा में बहालकर दिया है।  प्राप्त जानकारी के अनुसार, संबंधित अधिकारी श्री लखबीर सिंह पीपीएस को 26 दिसंबर 2025 को निलंबित किया गया था।

सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी के बाद बहाली:
अब सक्षम प्राधिकारी (Competent Authority) ने इस मामले पर विचार करते हुए अधिकारी को सेवा में वापस लेने का निर्णय लिया है। बहाली के बाद संबंधित अधिकारी श्री लखबीर सिंह को डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (DGP), पंजाब के समक्ष अपनी उपस्थिति दर्ज कराने और रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है। यह पूरा आदेश पंजाब सरकार के गृह मामले विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आलोक शेखर के हस्ताक्षर और सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति से जारी किया गया है। इस आदेश की प्रति मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव, डीजीपी पंजाब और संबंधित अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई हेतु भेज दी गई है।

RELATED ARTICLES
Google search engine
Google search engine

Most Popular