Friday, September 18, 2026
HomeLatest Newsअमृतसर में ISI समर्थित दो आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश, 4 नाबालिग समेत...

अमृतसर में ISI समर्थित दो आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश, 4 नाबालिग समेत 9 आरोपी गिरफ्तार

पंजाब पुलिस के अमृतसर कमिश्नरेट ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े दो सीमा पार आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। इस अभियान के दौरान पुलिस ने 4 नाबालिगों सहित कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 3 अवैध पिस्तौल, 4 पेट्रोल बम और 9 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी विदेश में बैठे ISI हैंडलरों के संपर्क में थे। उन्हें स्थानीय युवाओं को आतंकी गतिविधियों के लिए तैयार करने, सुरक्षा प्रतिष्ठानों की रेकी करने, अवैध हथियार जुटाने और प्रदेश का माहौल खराब करने के निर्देश दिए जा रहे थे।

जांच के दौरान यह भी खुलासा हुआ कि आरोपियों ने रेलवे ट्रैक के पास निगरानी के लिए कैमरे लगाए थे और उनकी रिकॉर्डिंग विदेशी हैंडलरों तक भेजी जा रही थी।

इस मामले में अमृतसर के मोहकमपुरा, एयरपोर्ट और सी-डिवीजन थाना में अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश, फंडिंग के स्रोत और आतंकी गतिविधियों से जुड़े संभावित अन्य मामलों की जांच में जुटी हुई है।

पंजाब पुलिस ने कहा है कि राज्य में आतंकवादी नेटवर्क को पूरी तरह खत्म करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

RELATED ARTICLES
Google search engine
Google search engine

Most Popular