Monday, August 3, 2026
HomeLatest Newsकालका-शिमला टॉय ट्रेन सेवा जल्द होगी बहाल, 6 अगस्त से ट्रैक पर...

कालका-शिमला टॉय ट्रेन सेवा जल्द होगी बहाल, 6 अगस्त से ट्रैक पर लौट सकती हैं ट्रेनें

चंडीगढ़: यूनेस्को विश्व धरोहर में शामिल कालका-शिमला रेलवे रूट पर टॉय ट्रेन सेवा दोबारा शुरू होने की उम्मीद बढ़ गई है। नॉर्दर्न रेलवे ने संकेत दिए हैं कि यदि मौसम अनुकूल रहा और ट्रैक पूरी तरह सुरक्षित पाया गया, तो 6 अगस्त से टॉय ट्रेनों का संचालन फिर से शुरू किया जा सकता है। इसके लिए रेलवे ने ऑनलाइन टिकट बुकिंग भी शुरू कर दी है।

दरअसल, शिमला और आसपास के पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के कारण रेलवे ट्रैक पर भूस्खलन और पत्थर गिरने का खतरा बढ़ गया था। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने 1 से 5 अगस्त तक कुछ टॉय ट्रेन सेवाओं को अस्थायी रूप से बंद कर दिया था।

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक इंजीनियरिंग टीमें लगातार प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर रही हैं। ट्रैक से मलबा हटाने के साथ-साथ हर ट्रेन के संचालन से पहले सुरक्षा जांच की जा रही है। यदि निरीक्षण में ट्रैक पूरी तरह सुरक्षित पाया गया, तो 6 अगस्त से सेवाएं बहाल कर दी जाएंगी।

फिलहाल शिवालिक डीलक्स एक्सप्रेस (52451/52452) और कालका-शिमला एक्सप्रेस (52459/52460) प्रभावित हैं, जबकि रूट की अन्य ट्रेनें मौसम की स्थिति के अनुसार संचालित की जा रही हैं। रेलवे के अनुसार 6 अगस्त की कुछ ट्रेनों में अभी सीटें उपलब्ध हैं और यात्री ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं।

अंबाला मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक यशंजीत सिंह ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता है। ट्रैक को पूरी तरह सुरक्षित घोषित किए जाने के बाद ही सभी ट्रेन सेवाओं को सामान्य रूप से बहाल किया जाएगा।

RELATED ARTICLES
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Google search engine

Most Popular