Wednesday, November 4, 2026
HomeLatest Newsकुंवर विजय प्रताप का भाजपा में शामिल होना बहबलकलां और कोटकपूरा...

कुंवर विजय प्रताप का भाजपा में शामिल होना बहबलकलां और कोटकपूरा गोलीकांड के पीड़ितों के साथ विश्वासघात: तलबीर सिंह गिल

चंडीगढ़/अमृतसर

आम आदमी पार्टी (आप ) पंजाब के मजीठा विधानसभा क्षेत्र के इंचार्ज तलबीर सिंह गिल ने पंजाब और संवेदनशील मुद्दे बहबलकलां और कोटकपूरा गोलीकांड पर राजनीति करने वाले कुंवर विजय प्रताप के भाजपा पर शामिल होने पर तीखा राजनीतिक हमला बोला है। गिल ने कहा कि जिस मुद्दे पर कुंवर विजय प्रताप ने लंबे समय तक अपनी राजनीति की, आज उसी पार्टी की सहयोगी भाजपा की गोद में बैठकर उनकी मौकापरस्त और घटिया मानसिकता को दिखाता है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए तलबीर सिंह गिल ने कहा कि कुंवर विजय प्रताप हर प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत यह कहकर करते थे कि वह बहबल कलां और कोटकपूरा गोलीकांड की निष्पक्ष जांच कर रहे हैं और उस समय के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह उनका साथ नहीं दे रहे हैं। आम आदमी पार्टी ने उन पर विश्वास करके उन्हें पार्टी में शामिल किया, चुनाव का टिकट दिया और विधायक बनाया। लेकिन जीतने के बाद ही शक हुआ कि उनके करीबी भाजपा से जुड़े हैं, जिसके बाद पार्टी ने उनसे दूरी बनानी शुरू कर दी।

तलबीर गिल ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कुंवर विजय प्रताप ने मीडिया में खुद को इंसाफ पसंद और लोगों का नेता बताकर जनता को बेवकूफ बनाया। सच तो यह है कि भाजपा के कहने पर उन्होंने इस पूरे मामले की जांच को पूरी तरह से बिगाड़ दिया। इस बात की पुष्टि बहबल कलां गोलीकांड में शहीद हुए सिंह के बेटे सुखराज सिंह ने भी की है, जिन्होंने अपना दर्द बयां करते हुए एक वीडियो के जरिए साफ कहा है कि कुंवर विजय प्रताप ने इस केस को खत्म करने की साजिश रची। कुंवर विजय प्रताप की इन्हीं गलतियों और साजिशों की वजह से आज आम आदमी पार्टी सरकार को इस केस की जांच नए सिरे से शुरू करनी पड़ रही है।

कुंवर विजय प्रताप के दोहरे चरित्र पर निशाना साधते हुए तलबीर सिंह गिल ने कहा कि जो आदमी सुबह उठते ही सुखबीर सिंह बादल की बुराई करना शुरू कर देता था, वह अब आने वाले दिनों में किस मंच पर बैठेगा? वह अब उसी पार्टी के साथियों से गले मिलता दिखेगा। इसके अलावा, राघव चड्ढा, जिसे वह बुरा-भला कहते रहे, आज उसी राजनीतिक धुरी का हिस्सा बन गए हैं।

गिल ने कहा कि कुंवर विजय प्रताप की यह घटिया हरकत और असली चेहरा आज पूरे पंजाब के सामने आ गया है। पंजाब के लोग ऐसे व्यक्ति को कभी माफ नहीं करेंगे जो न्याय के नाम पर पीड़ित परिवारों की भावनाओं से खेलता है और भाजपा की कठपुतली बनकर काम करता है।

RELATED ARTICLES
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Google search engine

Most Popular