Wednesday, September 16, 2026
HomeLatest Newsजालंधर के अमृत पाल सिंह को बड़ी जिम्मेदारी, दोहा में होने वाली...

जालंधर के अमृत पाल सिंह को बड़ी जिम्मेदारी, दोहा में होने वाली FIVB U-17 वर्ल्ड चैंपियनशिप में टीम इंडिया के असिस्टेंट कोच बने

जालंधर: पंजाब के जालंधर के लिए गर्व की खबर सामने आई है। शहर के युवा वॉलीबॉल कोच अमृत पाल सिंह को FIVB अंडर-17 बॉयज़ वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026 के लिए भारतीय टीम का असिस्टेंट कोच नियुक्त किया गया है। यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट 19 से 29 अगस्त तक दोहा (कतर) में आयोजित होगा। इस नियुक्ति के साथ अमृत पाल सिंह अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत, पंजाब और पंजाब खेल विभाग का प्रतिनिधित्व करेंगे।

जालंधर निवासी अमृत पाल सिंह का परिवार लंबे समय से वॉलीबॉल से जुड़ा रहा है। उनके पिता भी अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी रह चुके हैं, जिनसे प्रेरित होकर अमृत पाल ने मात्र 10 वर्ष की उम्र में इस खेल की शुरुआत की। उन्होंने स्कूल, जिला और राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया और बाद में पंजाब की ओर से सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में भी हिस्सा लिया। अपनी बेहतरीन डिफेंसिव क्षमता के चलते उन्हें कई बार बेस्ट लिबेरो का सम्मान भी मिला।

साल 2013 में घुटने की गंभीर चोट के कारण उन्हें प्रतिस्पर्धी वॉलीबॉल से दूरी बनानी पड़ी। हालांकि उन्होंने हार नहीं मानी और कोचिंग के क्षेत्र में नया सफर शुरू किया। उन्होंने NIS बेंगलुरु से कोचिंग की पढ़ाई गोल्ड मेडल के साथ पूरी की और अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

आज अमृत पाल सिंह भारत के सबसे युवा FIVB लेवल-3 सर्टिफाइड वॉलीबॉल कोच के रूप में पहचाने जाते हैं। अपनी उपलब्धि पर उन्होंने कहा कि शुरुआत में उन्हें खिलाड़ी के रूप में मैदान छोड़ने का दुख था, लेकिन खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करने का जुनून इतना बढ़ गया कि वही उनकी नई पहचान बन गया।

अमृत पाल सिंह की यह उपलब्धि न केवल जालंधर और पंजाब, बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का विषय मानी जा रही है।

RELATED ARTICLES
Google search engine
Google search engine

Most Popular