Saturday, October 31, 2026
HomeLatest Newsचीन कृत्रिम सूरज बना रहा है और हमारे प्रधानमंत्री बच्चों पर एफआईआर...

चीन कृत्रिम सूरज बना रहा है और हमारे प्रधानमंत्री बच्चों पर एफआईआर करवाने में व्यस्त हैं- केजरीवाल

नई दिल्ली, 30 जुलाई 2026

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री का मजाक उड़ाने पर छात्रों के खिलाफ हो रही पुलिस कार्रवाई को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि एक तरफ़ चीन कृत्रिम सूरज बना रहा है और दूसरी तरफ़ हमारे प्रधानमंत्री छोटे-छोटे बच्चों पर एफआईआर करवाने में व्यस्त हैं।

हमारे प्रधानमंत्री सांसद-विधायक खरीदने, पार्टियां तोड़ने और फर्जी वोट जुड़वाने में लगे हुए हैं- केजरीवाल

केजरीवाल ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री सांसद-विधायक खरीदने, पार्टियां तोड़ने और लोगों के वोट काटने और फर्जी वोट जुड़वाने में लगे हुए हैं। इसलिए अब हमारे देश को एक दूरदर्शी और बड़ी सोच वाले प्रधानमंत्री की जरूरत है। गुरुवार को “आप” के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया एक्स पर एक वीडियो जारी कर कहा कि एक तरफ चीन आर्टिफिशियल सन (कृत्रिम सूरज) बना रहा है और दूसरी तरफ हमारे देश के प्रधानमंत्री उन छोटे-छोटे बच्चों पर एफआईआर कराने में व्यस्त हैं जिन्होंने सोशल मीडिया पर उनका कोई मजाक उड़ा दिया। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार चीन आर्टिफिशियल सन बना रहा है। इसमें वैसे ही न्यूक्लियर फ्यूजन होगा और एनर्जी पैदा होगी, जैसे कि सूरज में होती है। इसमें प्लाज्मा ट्रैप किया जाएगा और उससे इनफाइनाइट क्लीन एनर्जी निकलेगी। यह 2030 तक बनकर तैयार हो जाएगा।

एक बारिश आती है और हमारे शहरों का बुरा हाल हो जाता है, चारों तरफ कूड़ा ही कूड़ा पड़ा रहता है- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि एक तरफ चीन आर्टिफिशियल सन बना रहा है और हमारी सरकार से सड़कें और पुल नहीं बन रहे हैं। एक बारिश आती है और हमारे शहरों का बुरा हाल हो जाता है, चारों तरफ कूड़ा ही कूड़ा पड़ा रहता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि हमारे प्रधानमंत्री सांसद और विधायक खरीदने-बेचने, पार्टियां तोड़ने और लोगों के वोट कटवाने व फर्जी वोट जुड़वाने में लगे हुए हैं। आजकल तो प्रधानमंत्री उन छोटे-छोटे बच्चों के खिलाफ एफआईआर कराने में लगे हुए हैं, जिन्होंने सोशल मीडिया पर उनका मजाक उड़ाया था। आज हमारे देश को एक दूरदर्शी और बड़ी सोच वाले प्रधानमंत्री की जरूरत है।

RELATED ARTICLES
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Google search engine

Most Popular