Tuesday, July 28, 2026
HomeLatest Newsभगवंत मान सरकार ने सफाई सेवकों और सीवरमैनों से निभाया वादा; 3...

भगवंत मान सरकार ने सफाई सेवकों और सीवरमैनों से निभाया वादा; 3 साल वाले आउटसोर्स वर्करों को मिलेगा सीधा कॉन्ट्रैक्ट: हरजोत सिंह बैंस

चंडीगढ़; 28 जुलाई:

पंजाब भर के हजारों सफाई कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार ने आज शहरी स्थानीय निकायों में काम कर रहे सफाई सेवकों और सीवरमैनों के लिए एक व्यापक कल्याणकारी पैकेज का ऐलान किया है। सरकार ने तीन साल की निरंतर सेवा वाले आउटसोर्स सफाई कर्मचारियों को सीधे अनुबंध (डायरेक्ट कॉन्ट्रैक्ट) के तहत लाने, पांच साल की सेवा पूरी कर चुके अनुबंध आधारित कर्मचारियों सहित वर्ष 2021 में रखे गए वर्करों को पक्का (नियमित) करने और अनुबंध आधारित सफाई कर्मचारियों का मासिक मानदेय 1 अगस्त, 2026 से संशोधित करके 20,520 रुपये करने का फैसला किया है।

यहां पंजाब भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इन फैसलों का ऐलान करते हुए पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा, “मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने नगर निगमों, नगर परिषदों और नगर पंचायतों में आउटसोर्सिंग पर काम कर रहे और तीन साल की सेवा पूरी कर चुके सफाई सेवकों तथा सीवरमैनों को सीधे अनुबंध आधारित कर्मचारियों में बदलने की मंजूरी दे दी है। यह फैसला हमारे आदरणीय सफाई सेवकों और सीवरमैनों को बड़ी राहत प्रदान करेगा।”

RELATED ARTICLES
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Google search engine

Most Popular