Saturday, July 11, 2026
HomeLatest Newsगाजियाबाद में बड़ा हादसा टला! नंदग्राम के पास स्कूल बस में लगी...

गाजियाबाद में बड़ा हादसा टला! नंदग्राम के पास स्कूल बस में लगी भीषण आग, जांच शुरू

नेशनल डेस्क: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में शनिवार को एक स्कूल बस में आग लगने से हड़कंप मच गया। नंदग्राम क्षेत्र के पास डीपीएसजी (DPSG) स्कूल की बस में अचानक धुआं उठने के बाद कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। देखते ही देखते पूरी बस आग की लपटों में घिर गई।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना के दौरान आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई, जबकि आग से उठता धुआं दूर तक दिखाई देता रहा। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

फिलहाल आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। प्रशासन की ओर से अभी तक यह पुष्टि नहीं की गई है कि घटना के समय बस में बच्चे या स्टाफ मौजूद थे या नहीं। साथ ही किसी के हताहत या घायल होने की भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस और दमकल विभाग मामले की जांच कर रहे हैं और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

RELATED ARTICLES
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Google search engine

Most Popular