Saturday, July 4, 2026
HomeLatest Newsसी.एम. दी योगशाला लोगों को स्वस्थ जीवन शैली से जोड़ने में निभा...

सी.एम. दी योगशाला लोगों को स्वस्थ जीवन शैली से जोड़ने में निभा रही अहम भूमिका,जालंधर जिले में रोजाना लग रही 485 योग कक्षाएं, बड़ी संख्या में जिलावासी ले रहे लाभ

जालंधर, 3 जुलाई :

मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान द्वारा पंजाबियों के सेहत के लिए शुरू की गई लोकपक्षीय पहल ‘सी.एम. दी योगशाला’ जिले के लोगों को स्वस्थ जीवन शैली से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
सी.एम. दी योगशाला के जिला कोऑर्डिनेटर चंदन कुमार सत्यार्थी ने बताया कि जालंधर जिले के विभिन्न गांवों, वार्डों, पार्कों और कम्युनिटी स्थानों पर नियमित रूप से योग कक्षाएं लगाई जा रही है। वर्तमान समय में जिले में कुल 485 योग कक्षाएं चल रही हैं, जिनमें बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और विद्यार्थी हिस्सा लेकर योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कर रहे हैं।


उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार का यह उपक्रम आज हजारों लोगों को योग से जोड़कर स्वस्थ और खुशहाल पंजाब के निर्माण की दिशा में अहम योगदान दे रहा है। जिले में नागरिकों की बढ़ती भागीदारी यह दर्शाती है कि लोग योग के प्रति जागरूक हो रहे हैं।

प्रशिक्षित योग प्रशिक्षकों द्वारा योग कक्षाओं में योग के साथ-साथ स्वस्थ जीवनशैली, तनाव प्रबंधन और रोजाना स्वास्थ्य के बारे में जरूरी जानकारी भी साझा की जाती है। उन्होंने कहा कि रोजाना नियमित योग अभ्यास से जहां मानसिक तनाव कम होता है, वहीं शरीर की रोगों से लड़ने की शक्ति भी बेहतर होती है।
उन्होंने कहा कि योग के शरीर को अनेक लाभ हैं, जो किसी व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक रूप से सकारात्मक रूप से प्रभावित करते है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वह अपने नजदीकी योग केंद्र से जुड़कर नियमित योग करें और स्वस्थ व रंगला पंजाब की सृष्टि में अपना योगदान दें।

RELATED ARTICLES
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular