Wednesday, July 1, 2026
HomeLatest News1 जुलाई से बिना एक रुपये दिए भी मिलेगी ये सर्विस, घर...

1 जुलाई से बिना एक रुपये दिए भी मिलेगी ये सर्विस, घर बैठे हो जाएगा काम, नोट कर लें स्टेप्स …

आज के समय में आधार कार्ड बैंकिंग से लेकर सरकारी योजनाओं तक लगभग हर जरूरी काम का हिस्सा बन चुका है, ऐसे में अगर आधार में दर्ज आपकी जानकारी सही और अपडेट है, तो कई काम आसानी से हो जाते हैं | इसी को ध्यान में रखते हुए अब आधारकार्ड धारकों के लिए एक राहत भरी खबर आई है, 1 जुलाई से आधार कार्ड में ईमेल आईडी अपडेट करने के लिए किसी तरह का चार्ज नहीं देना होगा| पहले इसके लिए 75 रुपये देने पड़ते थे, अब तय अवधि तक यह सुविधा (Aadhaar Card Update) मुफ्त मिलेगी, ऐसे में जिन लोगों ने अभी तक अपनी ईमेल आईडी आधार से नहीं जोड़ी है या पुरानी ईमेल बदलना चाहते हैं, वे इसका फायदा उठा सकते हैं|

आधार में ईमेल आईडी अपडेट क्यों जरूरी है?

आधार में सही ईमेल आईडी जुड़ी होने से कई जरूरी सेवाओं का इस्तेमाल आसान हो जाता है, आधार से जुड़े अपडेट, जरूरी सूचना और ऑनलाइन सर्विसेस की जानकारी ईमेल के जरिए मिल सकती है, इसके अलावा कई जगह पहचान वेरिफिकेशन के दौरान भी अपडेट ईमेल आईडी काम आती है, अगर आपकी पुरानी ईमेल आईडी अब इस्तेमाल में नहीं है या आपने कभी ईमेल जोड़ी ही नहीं है, तो इसे अपडेट कर लेना बेहतर रहेगा, इससे भविष्य में आधार से जुड़े काम करते समय परेशानी की संभावना कम हो जाती है.

RELATED ARTICLES
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments