Saturday, June 20, 2026
HomeLatest Newsधालीवाल की सब्जी मंडी में भीषण आग, लाखों का नुकसान; प्रभावित दुकानदारों...

धालीवाल की सब्जी मंडी में भीषण आग, लाखों का नुकसान; प्रभावित दुकानदारों ने मांगी मदद

धालीवाल जीटी रोड स्थित सब्जी मंडी में मंगलवार दोपहर अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और कई दुकानों में रखा सामान जलकर राख हो गया। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक इस हादसे में करीब 5 से 6 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मंडी के पास लगे बिजली के खंभों से निकली चिंगारियों के कारण आग भड़की, जिसने कुछ ही मिनटों में आसपास के क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया। आग की ऊंची लपटें दूर-दूर तक दिखाई देने लगीं, जिसके बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और राहत कार्य में जुट गए।

सब्जी मंडी के प्रधान दीपक कुमार रिंटू और दुकानदार गुलशन कुमार ने बताया कि वे रोज की तरह दुकानें बंद कर घर चले गए थे। दोपहर करीब 1:15 बजे उन्हें आग लगने की सूचना मिली। उन्होंने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी, जिसके बाद दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

दुकानदारों का कहना है कि आग ने उनकी वर्षों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। इस हादसे से प्रभावित करीब छह से सात परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। व्यापारियों ने प्रशासन और हलका कादियां के इंचार्ज रूप सिंह सेखवां से आर्थिक सहायता देने की मांग की है। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है, जबकि प्रभावित दुकानदारों को राहत दिलाने की मांग भी तेज हो गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments