Saturday, August 29, 2026
HomeLatest Newsचलती ट्रेन में भी बुक होगी Confirm Seat....

चलती ट्रेन में भी बुक होगी Confirm Seat….

नई दिल्ली:
भारतीय रेलवे के करोड़ों यात्रियों के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। रेलवे यात्रियों की सुविधा को बेहतर बनाने और सफर को अधिक आरामदायक बनाने के लिए अपने टिकट बुकिंग सिस्टम में एक ऐतिहासिक बदलाव करने जा रहा है। इस नए और आधुनिक सिस्टम के लागू होने के बाद, अब यात्रियों को ट्रेन छूटने के बाद भी चलती हुई ट्रेन में कंफर्म टिकट मिलने की सुविधा मिल सकेगी।

दरअसल, भारतीय रेलवे एक ऐसे रियल-टाइम डेटा ट्रैकिंग सिस्टम पर काम कर रहा है जिसके तहत ट्रेन में खाली पड़ी सीटों की जानकारी सीधे IRCTC प्लेटफॉर्म और रेलवे के बुकिंग पोर्टल पर लाइव दिखाई देगी।
अभी तक की व्यवस्था के अनुसार, यदि कोई यात्री अपनी सीट पर यात्रा नहीं करता था, तो उस खाली सीट की जानकारी केवल ट्रेन में मौजूद टिकट चेकर (TTE) के पास ही रहती थी। ऐसे में वह सीट केवल ट्रेन के अंदर ही मौजूद अन्य यात्रियों को आवंटित की जा पाती थी। लेकिन अब रेलवे TTE को दिए गए हैंड हेल्ड टर्मिनल (HHT) डिवाइस को अपग्रेड कर रहा है। जैसे ही ट्रेन के अंदर TTE किसी खाली बर्थ या सीट को अपने अपग्रेड डिवाइस में अपडेट करेगा, वह डेटा तुरंत ऑनलाइन फीड हो जाएगा और IRCTC पोर्टल पर लाइव दिखने लगेगा।
RELATED ARTICLES
Google search engine
Google search engine

Most Popular