6 जून को घल्लूघारा दिवस के मद्देनजर अमृतसर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हाई अलर्ट जारी किया गया है। देश की केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों और पंजाब पुलिस ने मिलकर सुरक्षा व्यवस्था संभाल ली है।भंडारी पुल से लेकर गलियारा क्षेत्र तक पुलिस बल के साथ ब्लैक कैट कमांडो की टुकड़ियाँ तैनात की गई हैं।कोने-कोने पर पुलिस नाके लगाए गए हैं और बिना चेकिंग के किसी भी वाहन को जाने की अनुमति नहीं है।कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने अधिकारियों के साथ बैठक कर किसी भी अप्रिय घटना पर तुरंत सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए है


