Friday, June 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeLatest Newsखेलों के क्षेत्र में भी मिसाल बन रहा है गांव सीचेवाल :...

खेलों के क्षेत्र में भी मिसाल बन रहा है गांव सीचेवाल : डॉ. रवजोत सिंह

संत अवतार सिंह जी की 38वीं बरसी समागम के उपलक्ष्य में आयोजित खेल मेले के दौरान आज गांव सीचेवाल में ग्राम पंचायत द्वारा स्थापित “संत अवतार सिंह यादगारी जिम” का उद्घाटन राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल तथा पंजाब के जेल, संसदीय एवं एनआरआई मामलों के कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने संयुक्त रूप से किया।

उल्लेखनीय है कि राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने अपने सांसद निधि फंड से 9 लाख 42 हजार रुपये की अनुदान राशि जारी कर इस जिम के लिए अत्याधुनिक और उच्च गुणवत्ता वाली मशीनें उपलब्ध करवाई हैं।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि संत बलबीर सिंह सीचेवाल के नेतृत्व में गांव सीचेवाल ने पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में वैश्विक पहचान बनाई है और अब स्वास्थ्य तथा खेलों के क्षेत्र में भी नई मिसाल कायम कर रहा है।

डॉ. रवजोत सिंह ने भरोसा दिलाया कि पंजाब सरकार खेल संस्कृति को बढ़ावा देने तथा स्वस्थ एवं समृद्ध पंजाब के निर्माण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार प्रत्येक गांव में खेल मैदान और स्टेडियम विकसित करने के एजेंडे पर कार्य कर रही है।

इस अवसर पर संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ युवाओं को खेलों और स्वास्थ्यवर्धक गतिविधियों से जोड़ना समय की प्रमुख आवश्यकता है, ताकि वे नशे और अन्य सामाजिक बुराइयों से दूर रह सकें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments