Monday, October 12, 2026
HomeLatest Newsएयर इंडिया ने अपनी घरेलू उड़ानों में 22 प्रतिशत तक कटौती करने...

एयर इंडिया ने अपनी घरेलू उड़ानों में 22 प्रतिशत तक कटौती करने का फैसला..

एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया ने विमान ईंधन (एविएशन टर्बाइन फ्यूल) की ऊंची कीमतों की वजह से बढ़ती परिचालन लागत के चलते अपनी घरेलू उड़ानों में 22 प्रतिशत तक कटौती करने का फैसला किया है।

सूत्रों के मुताबिक, घाटे में चल रही एयरलाइन ने अपनी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में भी करीब 27 प्रतिशत की कमी की है। एयर इंडिया हर सप्ताह लगभग 4,400 उड़ानों का परिचालन करती है, जिनमें करीब 3,600 घरेलू और 800 अंतरराष्ट्रीय सेवाएं शामिल हैं। कंपनी ने बुधवार को जारी बयान में कहा कि जून से अगस्त, 2026 के बीच चुनिंदा अंतरराष्ट्रीय सेवाओं में पहले घोषित बदलावों के साथ-साथ कुछ घरेलू मार्गों पर भी अस्थायी रूप से उड़ानों की संख्या घटाई गई है।

RELATED ARTICLES
Google search engine
Google search engine

Most Popular