Wednesday, October 14, 2026
HomeLatest Newsपेट्रोल-डीजल के दाम, 11 दिनों में 7 रुपये की बढ़ोतरी....

पेट्रोल-डीजल के दाम, 11 दिनों में 7 रुपये की बढ़ोतरी….

भारतीय परिवारों पर महंगाई की मार लगातार बढ़ती जा रही है। सब्जियों, खाद्य तेलों और रोजमर्रा के सामानों की बढ़ती कीमतों ने घर का बजट पहले ही बिगाड़ दिया है। इसी बीच, बाजार विशेषज्ञों का अनुमान है कि आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल और महंगे हो सकते हैं। 
सोमवार को ईंधन के दामों में एक बार फिर इजाफा किया गया। यह पिछले 11 दिनों में चौथी बढ़ोतरी है। इस वृद्धि के बावजूद, देश की तीन सरकारी तेल कंपनियां (IOC, BPCL और HPCL) अभी भी भारी वित्तीय घाटे का सामना कर रही हैं।
पिछले 11 दिनों के भीतर कई चरणों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कुल ₹7 प्रति लीटर से अधिक की वृद्धि की जा चुकी है। पहले ₹3, फिर 90 पैसे, उसके बाद 87 पैसे और हाल ही में ₹2.61 प्रति लीटर बढ़ी है।
RELATED ARTICLES
Google search engine
Google search engine

Most Popular