प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी के बाद पंजाब सरकार ने प्रशासनिक कामकाज को सुचारू बनाए रखने के लिए उनके विभागों का बंटवारा कर दिया है। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी आधिकारिक आदेशों के अनुसार, संजीव अरोड़ा के पास मौजूद महत्वपूर्ण मंत्रालयों की जिम्मेदारी अब तीन वरिष्ठ कैबिनेट मंत्रियों को सौंपी गई है।
किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी?
सरकार द्वारा जारी नई अधिसूचना के अनुसार, विभागों का आवंटन इस प्रकार किया गया है:
• तरुणप्रीत सिंह सौंध: इन्हें पावर (बिजली) विभाग की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।
• हरजोत सिंह बैंस: शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के पोर्टफोलियो में विस्तार करते हुए उन्हें अब लोकल बॉडी (स्थानीय निकाय) विभाग का प्रभार भी दे दिया गया है।
• अमन अरोड़ा: कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा को उद्योग एवं वाणिज्य विभाग की कमान सौंपी गई है।


