Tuesday, October 13, 2026
HomeLatest NewsTrump के सीजफायर ऐलान के बावजूद सोना-चांदी में तेज उछाल, गोल्ड 2%...

Trump के सीजफायर ऐलान के बावजूद सोना-चांदी में तेज उछाल, गोल्ड 2% और सिल्वर 6% चढ़ा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा दो सप्ताह के युद्धविराम की घोषणा के बावजूद, सुरक्षित निवेश की मांग के चलते बुधवार के कारोबारी सत्र में सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिली।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का वायदा भाव (5 जून) 3,688 रुपए यानी 2.7 प्रतिशत उछलकर 1,54,934 रुपए प्रति 10 ग्राम के इंट्राडे हाई तक पहुंच गया। वहीं एमसीएक्स पर चांदी का वायदा भाव (5 मई) 6 प्रतिशत से ज्यादा उछलकर 2,46,376 रुपए प्रति किलो के दिन के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया।
खबर लिखे जाने तक (दोपहर 12.05 बजे के करीब) 5 जून कॉन्ट्रैक्ट वाला सोना 4,211 रुपए यानी 2.80 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,54,471 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था, तो वहीं 5 मई कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी 14,330 रुपए यानी 6.19 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2,45,678 रुपए प्रति किलोग्राम पर थी।
विश्लेषकों का कहना है कि कीमती धातुओं में यह तेजी सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग के कारण आई है। साथ ही, निचले स्तर पर खरीदारी बढ़ने से बाजार में मजबूती के संकेत मिल रहे हैं।
करेंसी बाजार में भारतीय रुपया भी मजबूत हुआ और डॉलर के मुकाबले 40 पैसे बढ़कर 92.61 पर पहुंच गया, जो पिछले बंद भाव 93 के मुकाबले बेहतर है।
इस बीच, भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने रेपो रेट को 5.25 प्रतिशत पर स्थिर रखा है।
तेल की कीमतों में भी भारी गिरावट देखने को मिली। ब्रेंट क्रूड करीब 16 प्रतिशत यानी 17.39 डॉलर गिरकर 91.88 डॉलर प्रति बैरल तक आ गया, जबकि यूएस डब्ल्यूटीआई क्रूड करीब 20 प्रतिशत यानी 21.90 डॉलर टूटकर 91.05 डॉलर पर पहुंच गया।
शेयर बाजार में भी सकारात्मक रुख देखने को मिला। सेंसेक्स और निफ्टी करीब 4 प्रतिशत तक उछल गए, जिसका कारण आरबीआई का रेपो रेट स्थिर रखना और सीजफायर की घोषणा रही।
बाजार में यह सकारात्मक माहौल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान के साथ अस्थायी युद्धविराम की घोषणा के बाद बना।
ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर पोस्ट कर बताया कि उन्होंने अमेरिकी सेना को पीछे हटने के निर्देश दिए हैं, जो कुछ घंटों पहले दिए गए कड़े बयानों के बाद एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है।
RELATED ARTICLES
Google search engine
Google search engine

Most Popular