Thursday, August 27, 2026
HomeLatest NewsGold-Silver Prices: शादी सीजन से पहले सोने-चांदी के भाव में गिरे, जानें...

Gold-Silver Prices: शादी सीजन से पहले सोने-चांदी के भाव में गिरे, जानें अपने शहर का लेटेस्ट रेट

शादी सीजन में सोने-चांदी की कीमतों में आज गिरावट देखने को मिली है।

घरेलू फ्यूचर मार्केट में आज, 9 अप्रैल को कारोबार की शुरुआत में ही सोने-चांदी के दाम टूटने लगे। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 5 जून, 2026 एक्सपायरी वाले गोल्ड फ्यूचर वायदा में करीब 420 रुपये की गिरावट आई और यह 1,51,357 रुपये (प्रति 10 ग्राम) पर ट्रेड कर रहा था।
एमसीएक्स पर सोने का फ्यूचर वायदा कारोबार की शुरुआत 1,50,647 रुपये पर हुआ। पिछली कारोबारी सत्र में सोना 1,51,776 रुपये पर बंद हुआ था। वहीं, गोल्ड फ्यूचर वायदा दिन के शुरुआती कारोबार में 1,51,452 रुपये के उच्च स्तर पर भी पहुंचा।
चांदी के भाव में भी गिरावट
चांदी के दाम में भी गिरावट देखने को मिली। MCX पर 5 मई, 2026 एक्सपायरी वाला सिल्वर वायदा 1.13 प्रतिशत यानी 2,710 रुपये की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा है। दिन की शुरुआत चांदी ने 2,35,850 रुपये पर की थी, जबकि दिन के कारोबार में इसका उच्च स्तर 2,37,589 रुपये तक पहुंचा।
दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में 10 ग्राम चांदी की कीमत आज 2,601 रुपये है। 100 ग्राम चांदी खरीदने के लिए ग्राहकों को 26,010 रुपये देने होंगे। चेन्नई में 10 ग्राम चांदी 2,651 रुपये पर बिक रही है।
शहरवार सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
शहर
24 कैरेट
22 कैरेट
18 कैरेट
दिल्ली
1,53,980
1,41,160
1,15,530
मुंबई
1,53,830
1,41,010
1,15,380
चेन्नई
1,54,920
1,42,010
1,18,610
कोलकाता
1,53,830
1,41,010
1,15,380
अहमदाबाद
1,53,880
1,41,060
1,15,430
लखनऊ
1,53,980
1,41,160
1,15,530
पटना
1,53,880
1,41,060
1,15,430
हैदराबाद
1,51,480
1,38,850
1,13,610
क्या यह शादी सीजन में निवेशकों के लिए अवसर है?
विशेषज्ञों के अनुसार, सोने-चांदी के भाव में यह गिरावट उन लोगों के लिए निवेश का अवसर पेश करती है जो शादी या व्यक्तिगत निवेश के लिए सोना खरीदने की योजना बना रहे हैं। हालाँकि, बाजार उतार-चढ़ाव का खेल है, इसलिए खरीदारी से पहले ताजा रेट और भविष्य के रुझानों पर ध्यान देना जरूरी है।
RELATED ARTICLES
Google search engine
Google search engine

Most Popular