Monday, July 13, 2026
HomeLatest Newsबादशाह के Tateeree पर हरियाणा पुलिस का तगड़ा एक्शन, सोशल मीडिया से...

बादशाह के Tateeree पर हरियाणा पुलिस का तगड़ा एक्शन, सोशल मीडिया से हटाए गए 857 लिंक

मशहूर सिंगर बादशाह के गाने ‘टटीरी’ पर काफी विवाद हुआ, जिसके चलते ये गाना यूट्यूब से हटा दिया गया था.

बॉलीवुड के दो गाने ऐसे हैं जिनपर इन दिनों काफी विवाद गर्माया हुआ है, जिनमें से एक नोरा फतेही का ‘सरके चुनर’ है और एक है बादशाह का ‘टटीरी’. हाल ही में विवादित लिरिक्स के चलते नोरा फतेही के गाने को यूट्यूब से हटा दिया गया था. इससे पहले बादशाह के ‘टटीरी’ के लिरिक्स को लेकर काफी विवाद हुआ था, जिसके बाद इसे भी यूट्यूब से रिमूव कर दिया गया. अब एक बार फिर हरियाणा पुलिस ने बादशाह के विवादित गाने ‘टटीटी’ गाने के खिलाफ अपनी कार्रवाई तेज कर दी है और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कड़े कदम उठाए हैं.
‘टटीरी’ के कंटेंट को लेकर हरियाणा में मशहूर सिंगर बादशाह के खिलाफ कई FIR दर्ज की गई. इतना ही नहीं, हरियाणा राज्य महिला आयोग ने सिंगर को कई बार समन भेजा, लेकिन समन के बावजूद अदालत में पेश न होने पर बादशाह की गिरफ्तारी की मांग भी की गई. इसी विवाद के बीच पंचकूला पुलिस की तरफ से पेश किए गए आंकड़ों के मुताबिक, अब तक इस गाने से जुड़े कुल 857 लिंक हटा दिए गए हैं, जिनमें 154 वीडियो और 703 शॉर्ट वीडियोज शामिल हैं.

हरियाणा पुलिस का कार्रवाई

सिंगर बादशाह के विवादित गाने टटीरी के खिलाफ हरियाणा पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है. पुलिस ने अब तक इस गाने से जुड़े 857 लिंक हटवा दिए हैं, जिनमें 154 YouTube वीडियो और 703 Instagram Reels शामिल हैं. ये कार्रवाई अलग-अलग सोशल प्लेटफॉर्म के साथ मिलकर कानूनी प्रक्रिया के तहत की गई है. पुलिस ने संबंधित मंचों को नोटिस भेजकर गाने के सभी फॉर्मेट को हटाने के निर्देश दिए हैं.

पुलिस अधिकारियों का मकसद

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ये कार्रवाई विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के साथ समन्वय में और उचित कानूनी प्रक्रिया के तहत की जा रही है. इन प्लेटफॉर्म को नोटिस जारी किए गए हैं, जिनमें उन्हें गाने के सभी वर्जन जिनमें दोबारा अपलोड किए गए वीडियो, शॉर्ट वीडियो और बाकी शामिल हैं – को हटाने का निर्देश दिया गया है. इस कदम का मकदस आपत्तिजनक कंटेंट पर रोक लगाना है, खासतौर पर ऐसे कंटेंट में जिसमें महिलाओं और नाबालिगों को निशाना बनाने वाली विवादित भाषा का इस्तेमाल किया गया हो.
RELATED ARTICLES
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Google search engine

Most Popular