Friday, August 21, 2026
HomeLatest Newsखराब मौसम के चलते राष्ट्रपति Draupadi Murmu का Jalandhar दौरा रद्द

खराब मौसम के चलते राष्ट्रपति Draupadi Murmu का Jalandhar दौरा रद्द

 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का आज जालंधर दौरा रद्द हो गया है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का आज जालंधर दौरा रद्द हो गया है। उनकी फ्लाइट  अमृतसर से टेकऑफ नहीं कर सकी। मिली जानकारी के अनुासार खराब मौसम के चलते दौरा रद्द करना पड़ा है। उन्हें डॉ. बी.आर. अंबेडकर नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT) के 21वें कन्वोकेशन में शामिल होना था।
इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की जालंधर यात्रा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत कर दिया था। प्रशासन की ओर से जारी आदेश के मुताबिक जालंधर जिले की सीमा के अंदर 14 से 16 जनवरी तक पूरे क्षेत्र को ‘नो फ्लाइंग जोन’ घोषित किया गया था।
जालंधर में 21वें कन्वोकेशन में होना था शामिल
अमृतसर में कार्यक्रम समाप्त होने के बाद जालंधर में वह डॉ. बी.आर. अंबेडकर नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT) के 21वें कन्वोकेशन में शामिल होना था।
RELATED ARTICLES
Google search engine
Google search engine

Most Popular