Friday, April 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeLatest NewsCM Maan के कैबिनेट का विस्तार, MLA Sanjeev Arora बनेंगे मंत्री,...

CM Maan के कैबिनेट का विस्तार, MLA Sanjeev Arora बनेंगे मंत्री, जानें कौन सा मिलेगा मंत्रालय

आम आदमी पार्टी सरकार का कैबिनेट विस्तार आज किया जा रहा है।

आम आदमी पार्टी सरकार का कैबिनेट विस्तार आज किया जा रहा है। 3 साल में सरकार का यह सातवां कैबिनेट विस्तार होगा। इस दौरान कुछ मंत्रियों के विभागों में फेरबदल की संभावना है। लुधियाना पश्चिम से नवनिर्वाचित विधायक संजीव अरोड़ा भी कैबिनेट में शामिल होंगे। शपथ ग्रहण समारोह दोपहर 1 बजे राजभवन में होगा।
-सीएम समेत कुल 18 मंत्रियों को कैबिनेट में रखा गया है
लुधियाना पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित विधायक संजीव अरोड़ा का कैबिनेट में शामिल होना लगभग तय है। उन्हें आवास विभाग या उद्योग विभाग की जिम्मेदारी दी जा सकती है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि सरकार अन्य नए नेताओं को कैबिनेट में शामिल करेगी या नहीं। पंजाब में मुख्यमंत्री समेत 18 मंत्री कैबिनेट में हो सकते हैं।
-राज्यपाल की अनुपस्थिति के कारण समारोह स्थगित कर दिया गया
विधायक चुने जाने से पहले ही अरोड़ा का कैबिनेट में शामिल होना तय था। क्योंकि आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अरोड़ा के चुनाव प्रचार के दौरान घोषणा की थी कि अगर लोग उन्हें विधायक बनाते हैं, तो हम उन्हें मंत्री बनाएंगे।
इससे पहले 1 जुलाई को अरोड़ा ने अपनी राज्यसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। यह समारोह पहले भी हो सकता था, लेकिन उस समय राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया उदयपुर के दौरे पर थे। अब वे चंडीगढ़ आ गए हैं। इसके बाद गुरुवार दोपहर 1 बजे शपथ समारोह होना तय है।
-संजीव अरोड़ा ने लुधियाना वेस्ट उपचुनाव जीता
पंजाब में 2022 के विधानसभा चुनाव में लुधियाना वेस्ट से गुरप्रीत सिंह गोगी विधायक बने थे, लेकिन जनवरी 2025 में उनकी घर पर ही खुद की पिस्तौल से गोली लगने से मौत हो गई थी। इसके बाद यह सीट खाली हो गई थी। इस सीट को भरने के लिए चुनाव आयोग ने जून में उपचुनाव कराए थे।
इस उपचुनाव में आप ने राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा को अपना उम्मीदवार बनाया था। अपने प्रचार के दौरान सीएम भगवंत मान और पार्टी सुप्रीमो केजरीवाल ने लोगों से वादा किया था कि अगर अरोड़ा विधायक बनते हैं, तो उन्हें मंत्री बनाया जाएगा। इसके बाद लोगों ने दिल खोलकर अरोड़ा को वोट दिया। अरोड़ा 10,637 वोटों के अंतर से जीते। उन्हें प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवार भारत भूषण आशु से 43.34% अधिक वोट मिले।
-उपराष्ट्रपति को सौंपा इस्तीफा
उपचुनाव जीतने के बाद संजीव अरोड़ा ने राज्यसभा सांसद पद से इस्तीफा दे दिया है। अरोड़ा ने मंगलवार को नई दिल्ली में उपराष्ट्रपति आवास पर राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की और उन्हें अपना इस्तीफा सौंप दिया। अब अरोड़ा के इस्तीफे से पार्टी की एक राज्यसभा सीट खाली हो गई है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल इस मौके को भुनाकर राज्यसभा जा सकते हैं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments