Saturday, August 29, 2026
HomeLatest Newsदिन भर धूप और गर्मी के बाद शाम को हुई मूसलाधार बारिश...

दिन भर धूप और गर्मी के बाद शाम को हुई मूसलाधार बारिश ने लोगो को दी गर्मी से राहत

 हलके बादलों के बाद शुक्रवार सुबह तेज धूप निकल आई।

 हलके बादलों के बाद शुक्रवार सुबह तेज धूप निकल आई। जबकि लोगों को बारिश होने की उम्मीद थी। जिसके बाद तापमान में बढ़ौतरी हुई। दोपहर तक तापमान 34 डिग्री तक पहुंच गया। जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा। शाम तक बादल साफ थे और देर शाम करीब 6 बजे अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। एकादम से तेज बारिश का स्पैल हुआ। जोकि करीब 7.30 बजे तक रहा। करीब डेढ़ घंटे के बाद शहर के विभिन्न हिस्सों में तेज बारिश के बाद पानी भर गया। हालांकि कुछ इलाकों में हल्का बूंदाबांदी ही हुई। जिसके बाद शाम को लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली।
कुछ देर हुई बारिश के बाद शहर के अधिकतर हिस्सों में पानी भर गया। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को सुबह ही 100 फीसद बारिश की अनुमान जताया गया था। लेकिन दिन भर बारिश नहीं हुई, जबकि वीरवार को बारिश नहीं थी और उस दिन बारिश का कोई अलर्ट नहीं था। अब मौसम विभाग अगले कुछ दिन लगातार बारिश होने की संभावना जता रहा है। भारतीय मौसम विभाग की साइट पर अगले कुछ दिन 70-80 फीसद बारिश दिखाई जा रही है। इससे यह भी अंदाजा लगाया जा रहा है कि आने वाले कुछ दिनों में मानसून पंजाब में एंट्र कर जाएगा। इस बार मानसून की बारिश भी पिछले सालों के मुकाबले ज्यादा होने की संभावना जताई जा रही है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Google search engine
Google search engine

Most Popular