Monday, June 22, 2026
HomeLatest Newsजेलों में भ्रष्टाचार के खिलाफ CM Mann का बड़ा एक्शन, अलग-अलग जेलों...

जेलों में भ्रष्टाचार के खिलाफ CM Mann का बड़ा एक्शन, अलग-अलग जेलों के 25 अधिकारियों को किया सस्पेंड

 पंजाब की भगवंत मान सरकार ने राज्य की जेलों में फैले भ्रष्टाचार और नशा तस्करी के नेटवर्क पर बड़ा एक्शन लिया है।

पंजाब की भगवंत मान सरकार ने राज्य की जेलों में फैले भ्रष्टाचार और नशा तस्करी के नेटवर्क पर बड़ा एक्शन लिया है। जेलों में कामकाज सुधारने और पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से सरकार ने एक साथ 25 जेल अधिकारियों और कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया है। इनमें 3 डिप्टी सुपरिंटेंडेंट, 2 असिस्टेंट सुपरिंटेंडेंट समेत अन्य जेल स्टाफ शामिल हैं। सरकार ने यह कदम जेलों में नशा, मोबाइल फोन और अवैध गतिविधियों के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए उठाया है।
मान सरकार का कड़ा संदेश, बर्दाश्त नहीं होगा भ्रष्टाचार
सूत्रों के अनुसार, हाल के दिनों में विभिन्न जेलों से ड्रग्स, मोबाइल और अन्य प्रतिबंधित सामग्री मिलने की घटनाएं सामने आई थीं। साथ ही जेलों के अंदर से चल रहे आपराधिक नेटवर्क और अधिकारियों की मिलीभगत की जानकारी भी सामने आई थी। इन सभी मामलों की जांच के बाद सरकार ने सख्त कार्रवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया। भगवंत मान सरकार का यह कदम दिखाता है कि जेलों में किसी भी तरह की लापरवाही, भ्रष्टाचार या अपराध के लिए अब कोई जगह नहीं है।
नशा तस्करी के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति
पंजाब सरकार पहले से ही नशा तस्करी के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर काम कर रही है। जेलों को ड्रग्स मुक्त बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत हर जेल में सीसीटीवी निगरानी, छापेमारी और अफसरों के रिकॉर्ड की नियमित जांच की जा रही है।
सरकार की ओर से और भी कड़े कदम संभव
सूत्रों की मानें तो आने वाले दिनों में और भी अधिकारियों पर कार्रवाई हो सकती है। सरकार ने सभी जेल अधीक्षकों को साफ संदेश दिया है कि अगर कोई भी अधिकारी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments