मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने लुधियाना पश्चिम उप चुनाव में कांग्रेस और अकाली दल को मिली करारी हार पर सलाह दी है।
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने लुधियाना पश्चिम उप चुनाव में कांग्रेस और अकाली दल को मिली करारी हार पर सलाह दी है। कांग्रेस में चल रही खानाजंगी पर उन्होंने कहा कि जब पार्टी के अंदर हर एक फैसले लेने लगेगा तो यही हाल होगा। अकाली-भाजपा गठबंधन की संभावनाओं पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि इनकी हालत क छुए और चूहे जैसी होगी।
राजभवन के बाहर मीडिया से बातचीत में एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस में धड़ेबंदी कब खत्म होगी यह तो वही बता सकते हैं लेकिन इतना जरुर है कि परिवार में अगर मुखिया की नही चलती और हरएक अपने-अपने फैसले लेने लग जाता है तो उस घर की दीवारे बिखर जाती हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी एक परिवार है, हमारे अंदर एकता है और सारे एकजुट होकर चुनाव में लगे हैं और वह सभी को जीत की बधाई देते हैं।
उप चुनाव में अकाली दल उम्मीदवार की जमानत जब्त होने के सवाल पर मुख्यमंत्री मान ने कहा कि उन्हें 90 हजार में से आठ हजार वोट यानि 6 फीसदी वोट पड़े हैं। उन्होंने साफ कहा कि परिणाम के बाद सिर्फ सुखबीर बादल को ही नहीं बल्कि अकाली दल को ही काम छोड़ देना चाहिए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अकाली दल ने पिछले चार उप चुनाव में हिस्सा नही लिया। जालंधर उप चुनाव में अकालीदल बसपा के सहारे था जबकि उनका चुनाव निशान तकड़ी किसी और के पास थी। उन्होंने कहा कि अकाली दल में घमासान मचा हुआ है। भाजपा अकालीदल गठबंधन से जुड़े सवाल पर मुख्यमंत्री ने कछुए और चूहे की कहानी सुनाते हुए कहा कि आखीर में दोनों मारे जाते हैं। उन्होंने कहा कि इसमें कछुआ कौन है और चूहा कौन यह आप लोग जानो।