Monday, June 22, 2026
HomeLatest NewsBikram Majithia के घर Vigilance की Raid, घर के कोने-कोने की हुई...

Bikram Majithia के घर Vigilance की Raid, घर के कोने-कोने की हुई जांच

विजिलेंस विभाग की एक बड़ी टीम ने आज सुबह उनके अमृतसर स्थित आवास पर छापेमारी की कार्रवाई की।

शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को लेकर  सुबह एक बड़ी खबर सामने आई है। बता दें कि विजिलेंस विभाग की एक बड़ी टीम ने आज सुबह उनके अमृतसर स्थित आवास पर छापेमारी की कार्रवाई की। सूत्रों के मुताबिक, छापेमारी सुबह के समय की गई और यह कार्रवाई कई घंटों तक चली।
घर के कोने-कोने की हुई जांच
विजिलेंस टीम ने बिक्रम मजीठिया के घर की विस्तार से तलाशी ली। विजिलेंस टीम ने घर की विस्तार से तलाशी ली, जिसमें बाहरी दरवाजों से लेकर अंदर के कमरों तक जांच की गई। टीम के साथ पंजाब पुलिस के जवानों की एक टुकड़ी भी तैनात रही, जिससे इलाके में हलचल का माहौल बन गया।
किस मामले में हो रही जांच? अब तक नहीं खुलासा
फिलहाल इस रेड को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है कि यह छापेमारी किस मामले से संबंधित है। न ही मजीठिया परिवार की ओर से और न ही शिरोमणि अकाली दल की तरफ से अब तक कोई बयान सामने आया है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments