Friday, April 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeLatest NewsInd vs Eng: इंडिया टीम बल्लेबाज कौन से क्रम में बल्लेबाजी, उपकप्तान...

Ind vs Eng: इंडिया टीम बल्लेबाज कौन से क्रम में बल्लेबाजी, उपकप्तान ने किया साफ़; चौथे नंबर पर आएंगे गिल

भारतीय टीम के उपकप्तान ऋषभ पंत ने कहा कि कप्तान शुभमन गिल विराट कोहली की जगह चौथे नंबरपर बल्लेबाजी करेंगे।

भारतीय टीम के उपकप्तान ऋषभ पंत ने कहा कि कप्तान शुभमन गिल विराट कोहली की जगह चौथे नंबरपर बल्लेबाजी करेंगे। पंत ने कहा कि अभी टीम ने यह तय नहीं किया है कि तीसरे नंबर पर कौन उतरेगा। यह वह स्थान है जहां पिछली बार गिल बल्लेबाजी कर रहे थे।

तीसरे नंबर वापसी कर रहे करुण नायर और पर्दापण का इंतजार कर रहे बी साई सुदर्शन का नाम है। पंत के बाद पांचवें नंबर पर एक और विशेषज्ञ बल्लेबाज की आवशय़कता को देखते हुए, ऐसे में दोनों खिलाड़यिों को अंतिम एकादश में जगह मिल सकती है।

करुण नायर ने अभ्यास मैच में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी की थी। स्लिप कैच अभ्यास में भी वो पहली स्लिप में नजर आए, जबकि केएल राहुल, गिल और यशस्वी जायसवाल उनके बाद खड़े थे।

जायसवाल और राहुल एक बार फिर ओपनिंग जोड़ी बनाएंगे। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया दौरे की शुरुआत और अंत में बतौर ओपनर साथ खेला था। अगर नायर को तीसरे नंबर पर उतारा जाता है और रवींद्र जाडेजा को बतौर ऑलराउंडर लगभग तय माना जाए, तो पंत के बाद जो एक अतिरिक्त बल्लेबाज की आवशय़कता है, वो स्थान या तो सुदर्शन या फिर ऑस्ट्रेलिया में शतक लगाने वाले नितीश कुमार रेड्डी को मिल सकता है।

शार्दुल ठाकुर आठवें नंबर पर बल्लेबाज़ी कर सकते हैं और कुछ बल्लेबाज़ी गहराई भी दे सकते हैं, भारत को एक चौथा सीम बॉंिलग विकल्प भी दे सकती है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि ठाकुर को रेड्डी पर प्राथमिकता दी जाएगी या नहीं। दोनों खिलाड़यिों ने हेडिंग्ले में भारत के पहले अभ्यास सत्र में लंबी गेंदबाजी की। जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज का तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई करना लगभग तय है।

भारत ने इस टेस्ट के लिए हर्षित राणा को सिराज और आकाशदीप की किसी भी फिटनेस समस्या के मद्देनजर कवर के तौर पर बुलाया था, लेकिन दोनों खिलाड़ी फिट है। प्रसिध कृष्णा की ऊंची रिलीज और अजीबोगरीब उछाल भारतीय टीम को एक अलग विकल्प दे सकती है। वीकेंड में हेंिडग्ले की पिच गर्म मौसम के चलते टर्न ले सकती है, तो कुलदीप यादव की भूमिका अहम है वहीं टीम वाशिंगटन सुंदर चयन कर सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments