Sunday, June 21, 2026
HomeLatest NewsCanada में मशहूर पंजाबी गायक Vikram Singh Gill की मौत

Canada में मशहूर पंजाबी गायक Vikram Singh Gill की मौत

कनाडा में पंजाबी गायक विक्रम सिंह गिल की दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई।

 कनाडा में पंजाबी गायक विक्रम सिंह गिल की दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई। इस दुखद खबर से उनके परिवार और पूरे पंजाबी संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।
जानकारी के अनुसार, विक्रम सिंह गिल का पार्थिव शरीर अगले 10 दिनों में भारत लाया जाएगा, जिसके बाद उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया जाएगा।
-4 साल पहले गया था कनाडा
विक्रम सिंह गिल करीब चार साल पहले बेहतर भविष्य और संगीत में अंतरराष्ट्रीय पहचान बनाने के मकसद से कनाडा गए थे। उन्होंने वहां रहते हुए अपनी संगीत यात्रा को जारी रखा और करीब 15 पंजाबी गाने रिलीज किए, जिन्हें युवाओं में खासा पसंद भी किया गया। वे न सिर्फ एक उम्दा गायक थे, बल्कि गीत लेखन में भी उनकी गहरी पकड़ थी।
-अचानक बिगड़ी तबीयत
परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक कुछ दिन पहले विक्रम की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें सीने में तेज दर्द और घबराहट की शिकायत हुई, जिसके बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद दिल का दौरा उनके जीवन की डोर तोड़ गया।
-परिवार का रो-रोकर बुरा हाल
इस खबर के सामने आने के बाद गिल परिवार गहरे सदमे में है। उनके माता-पिता और नजदीकी रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल है। विक्रम अपने घर का इकलौता चिराग था और उसके सपनों में पूरा परिवार शामिल था।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments